फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   69290 cusecs of water released from Hathinikund into Yamuna, villagers worried

Panipat News: यमुना में हथिनीकुंड से छोड़ा गया 69290 क्यूसेक पानी

Thu, 28 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 28 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
69290 cusecs of water released from Hathinikund into Yamuna, villagers worried
यमुना बहाव को रोकने केलिए किनारे पर​ मिट्टी के कट्टे रखते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। यमुना में हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को 69290 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी बुधवार दोपहर तक पानीपत की सीमा में पहुंच जाएगा। इससे यमुना में फिर से जलस्तर बढ़ जाएगा। यमुना में फिलहाल पानी 229.30 मीटर पर है। चेतावनी का निशान 231.00 और खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। खोजकीपुर गांव में मंगलवार को कटाव बंद करने का काम शुरू किया गया, जबकि नवादा-आर गांव में कटाव बंद नहीं हो पाया है। यमुना में और पानी छोड़ने पर किसानों व ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
यमुना में तीन दिन से जलस्तर 229.30 मीटर के आसपास बह रहा है। यमुना के साथ लगते तीन गांवों नवादा-आर, खोजकीपुर व हथवाला के पास भूमि कटाव बना हुआ है। खोजकीपुर गांव सोमवार को कटाव बंद करने का काम शुरू नहीं हो पाया था। इसे मंगलवार को शुरू कराया। जबकि नवादा-आर और हथवाला गांव में कटाव बंद नहीं किया जा सका है। इन सबके चलते यमुना खादर क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों की चिंता बनी हुई है। केंद्रीय जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे 69290 क्यूसेक मीटर पानी यमुना में हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा है। जो बुधवार दोपहर बाद पानीपत सीमा में पहुंच जाएगा। ड्रेनेज विभाग के अधिकारी प्र‎वीन कुमार ने बताया कि यमुना में पानी छोड़ने पर आगे नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

किसान रण सिंह और अमरनाथ ने बताया कि नवादा-आर और हथवाला गांव में कटाव बंद नहीं हो पाया है। यहां पांच दिन से काम बंद है। अब यमुना में फिर पानी बढ़ जाएगा। ऐसे में कटाव और बढ़ सकता है। सिंचाई विभाग को समय रहते पुख्ता प्रबंध कर लेने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना बहाव को रोकने केलिए किनारे पर मिट्टी के कट्टे रखते मजदूर। संवाद

यमुना बहाव को रोकने केलिए किनारे पर मिट्टी के कट्टे रखते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed