फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   6.80 lakh rupees were blown from a parked car, the crime was committed by breaking the glass

Panipat News: दुल्हन के फुफेरे भाई की बैंक्वट हॉल के पास खड़ी कार से 6.80 लाख उड़ाए, शीशा तोड़ अंजाम दी वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
6.80 lakh rupees were blown from a parked car, the crime was committed by breaking the glass
पानीपत। चांदनीबाग थाने से कुछ ही दूरी पर शगुन बैंक्वेट हाल के पास खड़ी दुल्हन के के फुफेरे भाई की कार का शीशा तोड़कर 6.80 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। चोर कार से आईपैड और जरूरी कागज भी उठाकर ले गए हैं। उन्होंने कैटरिंग की पेमेंट करने के लिए कार में नकदी रखी थी। थाना चांदनी बाग की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। उसमें चोर दूर से दिखाई दे रहे हैं। जिनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सेक्टर-12 निवासी कारोबारी प्रवीण अरोड़ा ने बताया कि उनका कैटरिंग का काम है। रविवार रात को उनके मामा की लड़की की शादी थी। शादी का कार्यक्रम सेक्टर-25 में एक बैंक्वेट हॉल चल रहा था। जिसमे उनकी भी कैटरिंग थी। उन्होंने शादी के बाद बैंकट हॉल और कैटरिंग में आए मजदूरों का हिसाब करने के लिए गाड़ी में 6.80 लाख रुपये रखे थे। वह कार को बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। रात को करीब तीन बजे महमानों के जाने के बाद जब वह हिसाब करने के लिए कार से नकदी लेने पहुंचे तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। किसी ने ईंट मारकर शीशा तोड़ा और कार में रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में 6.80 लाख रुपये की नकदी, आईपैड और अन्य जरूरी कागज थे।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत ही कार में चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन उसमें चोर स्पष्ट नजर नहीं आए। जिस कारण चोरी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---वर्जन

सेक्टर-25 में बैंक्वेट हॉल के सामने कार से नकदी और कुछ सामान चोरी हुआ है। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।



-गौरव, प्रभारी थाना चांदनीबाग पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed