{"_id":"6570ebceafa2bc8417091694","slug":"640-lakh-rupees-and-jewelery-stolen-from-jcb-operators-house-case-panipat-news-c-244-1-sknl1015-10242-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जेसीबी संचालक के मकान से 6.40 लाख रुपये और गहने चोरी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जेसीबी संचालक के मकान से 6.40 लाख रुपये और गहने चोरी, केस
विज्ञापन
पानीपत। चार चोरों ने न्यू मुखिजा कॉलोनी निवासी सांगवान जेसीबी संचालक के मकान से 6.40 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जेसीबी संचालक परिवार सहित मतलौडा क्षेत्र में शादी समारोह में गया था। मंगलवार को वह घर लौटा तो चोरी का पता चला। इसके बाद उसने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
न्यू मुखिजा कॉलोनी निवासी राज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रैक्टर-जेसीबी का काम है। वह सोमवार को परिवार समेत रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार सुबह नौ बजे वह घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ और घर में सामान बिखरा हुआ मिला। उसने जांच की तो अलमारी से 6.40 लाख रुपये, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी और मिक्सी, एलईडी और मोटरसाइकिल चोरी मिली। उन्होंने मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी।
तीन साल बाद मिले थे उधार के रुपये
राज सिंह ने बताया कि उसने तीन साल पहले 6.40 हजार रुपये अपने भांजे को उधार दिए थे। उसका भांजा अब धान बेचकर सोमवार शाम करीब छह बजे यह राशि लेकर आया था। यह राशि वह अलमारी में रखकर शादी में गए थे, घर लौटे तो चोरी मिले।
विज्ञापन
तीन घंटे में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें चार आरोपी दिखाई दे रहे है। जिनमें एक आरोपी ने हेलमेट पहना हुआ है, दूसरे ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ है। चारों आरोपी 12:25 मिनट पर घर में घुसते है और 3 बजे के बाद चोरी कर फरार हो जाते है।
चोरी के बाद रसोई में बनाई अदरक वाली चाय-
आरोपियों ने चोरी की वारदात के बाद फ्रिज से दूध व अदरक निकाला और रसोई में चाय बनाकर पी। उसके बाद उन्होंने आराम दिया। सुबह तीन बजे वह भाग गए। सामान की तलाशी के दौरान उन्हें एक आरोपी की बेल्ट और डिलीवरी वाली पॉलिथीन बरामद हुई। उन्होंने इसको पुलिस को दे दिया है।
वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे
- इंस्पेक्टर रेखा, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना