फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   64 colonies will be regular, House will pass on May 30

शहर की 64 कॉलोनियों होंगी नियमित, 30 मई को सदन करेगा पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
64 colonies will be regular, House will pass on May 30
पानीपत।शहरवासियों के लिए एक खुुशखबरी है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 63 कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम को पत्राचार किया है। जिस पर अब निगम सदन 30 मई की बैठक में इस प्रस्ताव को पास करेगा। जिसके बाद इसे सरकार को भेजा जाएगा और सरकार इन कॉलोनियों को नियमित करने का काम करेगा। इनमें ज्यादातर कॉलोनी निगम क्षेत्र के ऑउटर एरिया की हैं। इनके नियमित होने से इनमें रह रहे लाखों लोगों को उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक मिल सकेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अभी तक शहर के ऑउटर कॉलोनियों में ज्यादातर आबादी फुल पेमेंट एग्रीमेंट पर बसी हुई है। अधिकतर के पास रजिस्ट्रियां नहीं है। इन कॉलोनियों के नियमित होने और निगम के सर्वे को अपलोड होने के बाद लाखों लोग अपनी आवासीय संपत्तियों की रजिस्ट्रियां करवा सकेंगे। इसके अलावा सरकार को राजस्व भी मिलेगा। खास बात ये है कि नगर निगम की ओर से इन कॉलोनियों में बसी आबादी को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से दो बार लिस्ट आई है। एक बार में 42 कॉलोनियां थी तो दूसरी बार में 30 कॉलोनियों को शामिल किया गया था। इनमें से छंटनी की गई तो 9 कॉलोनियां समालखा क्षेत्र की निकली हैं। इनको अलग किया गया है। समालखा की कॉलोनियों कस समालखा नपा सदन की बैठक में प्रस्ताव पास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ये 63 कॉलोनियां होंगी नियमित
काबुली बाग कॉलोनी, फौजी कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, बलजीत नगर, रुपचंद कॉलोनी, कश्यप कॉलोनी, एकता विहार कॉलोनी, गोपाल कॉलोनी, धर्मसिंह नगर, आर्या नगर, गुज्जर कॉलोनी, उग्रा खेडी एक्सटेंशन, वासुदेव नगर, राम नगर कॉलोनी, फौजी नगर, पूजा विहार, विकास नगर एक्सटेंशन-1, विकास नगर एक्सटेंशन-2, ज्योति नगर, देशराज कॉलोनी, निर्मल कुटिया, मनमोहन नगर, माता फुलंदे कॉलोनी, गुरमीत नगर, इंदिरा विहार कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी पार्ट-2, कालीराम योगी धर्मशाला के पीछे, जगदीश कॉलोनी- पार्ट-1, अशोक विहार, शिवनगर, धूप सिंह नगर, पॉवर हाउस कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी, दीनानाथ कॉलोनी, धूप सिंह नगर -1, साई कॉलोनी, टीडीआई के पास, जीतराम कॉलोनी- 2, जीतराम कॉलोनी-1, हरिनगर पार्ट-2, वर्धमान राइस मिल के पास कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, कृपाल आश्रम के पास, गीता कॉलोनी, रोड धर्मशाला और पांचाल अस्पताल के पास, विर्क नगर एक्सटेंशन, गैस गोदाम के पास, काबड़ी मोड पर गढी सिंकदरपुर के पास, गाबा कॉलोनी, कृष्णा गार्डन के पास, विर्क नगर, दत्ता कॉलोनी, एकता कॉलोनी, दत्ता कॉलोनी, सौंधापुर एक्सटेंशन, सेक्टर 29 जीटी रोड के पास, काबडी रोड पार्ट-2, सौंधापुर कॉलोनी-1, सौंधापुर कॉलोनी-2, सौंधापुर कॉलोनी- 3, सनराइज स्कूल के पीछे, जीत राम कॉलोनी-2, विराट नगर

वर्जन-
सदन में रखेंगे प्रस्ताव- आयुक्त
सरकार की ओर से इन कॉलोनियों को नियमित करवाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इनको निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा। अगर सदन इनको पास करवाने की मंजूरी देता है तो इस प्रस्ताव को फिर से सरकार को भेजा जाएगा। इन कॉलोनियों को नियमित करने के बाद निगम की ओर से इनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
यशेंद्र सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed