{"_id":"5ca3bcf7bdec2213e648fa7a","slug":"61554234615-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 705 बसों की जांच की, 75 प्रतिशत बसें मिली अनफिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 705 बसों की जांच की, 75 प्रतिशत बसें मिली अनफिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में 705 बसों की जांच की, 75 प्रतिशत बसें मिली अनफिट
फोटो 28
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सुमेधा कटारिया के निर्देशानुसार आरटीए और शिक्षा विभाग द्वारा गठित टीम द्वारा स्कूली बसों की गहनता से जांच की गई। टीम द्वारा ड्राइवरों के लाइसेंस, बसों के कागजातों व फिटनेस की भी जांच की गई। सब इंस्पेक्टर जिले सिंह और प्रधानाचार्य दलबीर सिंह एवं टीम के अन्य सदस्यों द्वारा गांव ददलाना, टाउनशिप रोड और पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप स्थित प्राइवेट स्कूलों की बसों की जांच की गई । जांच के दौरान बसों के अंदर स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरों, फर्स्ट एड किट और बसों की कंडीशन की भी गहनता से जांच की गई इसके साथ-साथ ड्राइवरों के लाइसेंस ए पुलिस वेरिफिकेशन और बसों के कागजातों की भी जांच की गई। दो दिन में 705 बसों की जांच की गई। इनमें से 75 प्रतिशत बसें अनफिट पाई गई। आरटीए ने इनके उपर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरे दिन 29 टीमों ने 111 स्कूलों की 413 बसों की जांच की है। गौरतलब है कि सोमवार को 35 टीमों ने 292 बसों की जांच की थी।