फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रमेश नगर निवासियों ने लगाया पोस्टर, लिखा - बीजेपी उम्मीदवार वोट मांगकर हमारे दुखी हृदय को और दुखी ना करेण ।

रमेश नगर निवासियों ने लगाया पोस्टर, लिखा - बीजेपी उम्मीदवार वोट मांगकर हमारे दुखी हृदय को और दुखी ना करेण ।

Sun, 09 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रमेश नगर निवासियों ने लगाया पोस्टर, लिखा - बीजेपी उम्मीदवार वोट मांगकर हमारे दुखी हृदय को और दुखी ना करेण  ।
रमेश नगर निवासियों ने लगाया पोस्टर, लिखा - बीजेपी उम्मीदवार वोट मांगकर हमारे दुखी हृदय को और दुखी न करें
विज्ञापन


पानीपत। वार्ड 4 स्थित रमेश नगर में चुनावी दिन आते ही नगर में पार्क न बनने के कारण नगर वासियों ने चौराहे पर एक पोस्टर लगाकर बीजेपी से नाराजगी जाहिर की है। पोस्टर पर लोगों के हस्ताक्षर के लिए कॉलम बनाए है जिसपर कॉलोनी वासी हस्ताक्षर कर अपना विरोध जता रहे हैं। साथ में पोस्टर में लिखा है कि बीजेपी उम्मीदवार वोट मांग कर हमारे दुखी हृदय को और दुखी न करें। लोगों का कहना है कि केंद्र से लेकर वार्ड तक एक ही दल की सरकार होने पर भी दो-दो साल तक काम पेंडिंग पड़े रहते हैं तो ऐसी सरकार का क्या फायदा। लोगों का आरोप है कि नगर में 300 गज के लगभग खाली जमीन पड़ी है, जिस पर वर्षों पहले स्कूल हुआ करता था व अब वहां खाली प्लाट पड़ा है, जिसमें हर तरफ गंदगी फैली हुई है। गंदगी के कारण नगर वासी परेशान थे इसलिए उन्होंने सरकार से खाली जमीन पर पार्क बनवाने की मांग रखी थी। लोगों ने कहा कि उनकी मांग को एमएलए रोहिता रेवड़ी द्वारा मान लिया गया और तीन बार पार्क बनवाने के लेटर भी जारी किए, लेकिन पार्क नहीं बना। लोगों का कहना है एक साल पहले पार्क के लिए टेंडर भी छूट गया था, जिसके बाद भी पार्क के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी। इसलिए नगरवासी बीजेपी की कार्य प्रणाली से परेशान है। कॉलोनी वासी गौरव कुमार, प्रवीन कुकरेजा, नीरू, अंशु नारंग, राजेश कुकरेजा, राजेंद्र व शमशेर ने कहा कि कॉलोनी में पार्क के लिए जगह हैं और पार्क के लिए एक साल से टेंडर भी छुटा हुआ है, लेकिन एमसी सीमा पाहवा व अन्य लोगों ने पार्क का निर्माण कार्य करवाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिस कारण वह भाजपा की कार्य प्रणाली से नाराज है।
मेयर व एमसी पद के प्रत्याशियों के लिए बनाया है स्पेशल कॉलम :
पोस्टर में एमसी व मेयर पद के प्रत्याशी के हस्ताक्षर के लिए भी कॉलम छोड़ा गया है। पोस्टर में लिखा है कि सभी एमसी व मेयर पद के उम्मीदवार भी उन्हें हस्ताक्षर करके विश्वास दिलाए कि वो जीतने के बाद लोगों की इस समस्या का समाधान किया जाएगा। जिसमें अब तक किसी भी मेयर पद के प्रत्याशी ने हस्ताक्षर नहीं किए है। जबकि एमसी पद के उम्मीदवार राम चावला सहित दो अन्य प्रत्याशियों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
विज्ञापन

पोस्टर में एमसी, एमएलए, सीएम व एमपी का लगाया है फोटो :
पोस्टर में एमसी निवर्तमान एमसी सीमा पाहवा, एमएलए रोहिता रेवड़ी, एमपी अश्वनी चोपड़ा व सीएम मनोहर लाल का फोटो लगाया गया है और लिखा है कि कॉलोनी की गंदगी से सीएम, एमपी, एमएलए व एमसी बीमार नहीं होते बल्कि कॉलोनी वासी बीमार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के विरोधियों की चाल है, कांग्रेस ने खुद तो चिन्ह पर चुनाव लड़ा नहीं। अब भाजपा पार्टी को बदनाम करने के लिए बैनर लगाए जा रहे हैं। पानीपत में बीजेपी जीत रही है और यहां की 78 कॉलोनियों को पक्का किया गया है।
- सुभाष बराला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed