{"_id":"5be46972bdec22695c1f639c","slug":"61541695858-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर आतिशबाजी की भेंट चढ़ी 6 फैक्टरियां, करोड़ का सामान जलकर राख, पटाखे जलाते वक्त 5 बच्चे भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर आतिशबाजी की भेंट चढ़ी 6 फैक्टरियां, करोड़ का सामान जलकर राख, पटाखे जलाते वक्त 5 बच्चे भी झुलसे
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली पर आतिशबाजी की भेंट चढ़ी 6 फैक्टरियां, करोड़ का सामान जलकर राख, पटाखे जलाते वक्त 5 बच्चे भी झुलस, 15 हुडदंगबाज गिरफ्तार
पानीपत। दीवाली की आतिशबाजी की भेंट शहर की छह फैक्टरियां चढ़ गई। इन फैक्टरियों में करोड़ो का माल जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की 18 एंबुलेंस ने इन फैक्टरियों में लगी आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जलते रॉकेट फैक्टरी में गिरे थे। इसी कारण आग लगी है। इसके अलावा पटाखे जलाते हुए अलग अलग स्थानों पर 5 बच्चे भी झूलस गए। इनको निजी अस्पतालों में ले जाया गया। दिवाली पर सिविल अस्पताल में लड़ाई झगड़े के केस भी दोगुना पहुंचे। दिवाली की रात सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में 64 केस पहुंचे। इनमें से 42 मामले लड़ाई झगड़े के थे। डॉक्टरों ने 64 में से 50 लोगों को खानपुर व रोहतक रेफर कर दिया। इनमें खांसी व बुखार के मरीज भी शामिल है। आमतौर पर हर रोज रात को सिविल अस्पताल से 12-15 केस खानपुर व रोहतक रेफर होते हैं। चांदनी बाग थाना, सिटी थाना पुलिस, मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले 15 युवकों को गिरफ्तार भी किया है। जबकि 20 से अधिक पर केस दर्ज किया है। विकास नगर में शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी।
इन फैक्टरियों में लगी आग:
कुटानी रोड स्थित वेस्ट फैक्टरी में, पीवीआर के पीछे चेतनदास स्टील फैक्टरी , सलारजंग गेट के पास जेबी टेलर की दुकान में, सौंदापुर के पास सूर्या फैक्टरी में, काबड़ी रोड पर नेहा एंटरप्राइजेज व गणपति एक्सपोर्ट में व काबड़ी रोड स्थित प्रेम कोटेक्स प्राइवेटलिमिटेड में आग लगी। सभी फैक्टरियों में रात 9 बजे के बाद ही आग लगी है। स्थानीय लोगों की सुचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 18 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इन फैक्टरियों में आग से करोड़ो का नुकसान हुआ है।
विकास नगर में बाइक में शरारती तत्वों ने लगाई आग:
विकास नगर में मनजीत सिंह की बाइक उसके दोस्त के घर के बाहर खड़ी थी। मनजीत ने बताया कि वो विकास नगर में गली नंबर 7 में अपने दोस्त के घर आया था। वो यहां पर खाना खा रहा था। बाहर उसकी बाइक में किसी ने आग लगा दी। उसने कॉलोनी के ही दीपक पर बाइक में आग लगाने का शक है। पुलिस ने मामले में दीपक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पांच बच्चे भी झुलसे:
फ्लोरा चौक निवासी 10 साल का अंकित घर के बाहर ही पटाखा चला रहा था। इसी दौरान हाथ में पटाखा विस्फोट हो गया। इसमें बच्चे का हाथ जल गया। परिजनों ने उसे सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऐसे ही आर्य नगर से 12 वर्षीय रोहन भी पटाखा जलाते वक्त झुलस गया। उसे भी सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। औद्योगिक एरिया स्थित झुग्गी झोपड़ियों से तीन और केस सिविल अस्पताल पहुंचे। ये भी झुलसे हुए थे।
दीवाली की रात निजी एंबुलेंस चालकों की रही चांदी, डॉक्टर ने 64 में से 50 मरीजों को किया रेफर:
दीवाली की रात सिविल अस्पताल में शराब के नशे में मारपीट व हादसे में घायल लोगों की भीड़ लगी रही। दिवाली की रात को लड़ाई झगड़े के 32 केस पहुंचे। कुल 64 लोग सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने व इलाज कराने पहुंचे। इनमें से 50 लोगों को खानपुर व रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। आमतौर पर हर रोज सिविल अस्पताल में रात को 35-40 केस आते हैं। इनमें से 12-15 केस रेफर होते हैं। डॉक्टरों ने जुकाम व बुखार के मरीजों को भी दीवाली पर रेफर कर दिया। ऐसे में निजी एंबुलेंस चालकों की चांदी रही।
इन थानों में हुए इतने केस दर्ज:
पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें रात भी दीवाली को गश्त करती रही। हर पुलिस थाने से तीन-तीन पैट्रोलिंग टीमें गठित की गई थी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने 4, सिटी थाना पुलिस ने 6, मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 1 व किला थाना पुलिस ने 4 लोगों पर आतिशबाजी के आरोपों पर केस दर्ज किया। सभी थानों की पुलिस ने अलग अलग जगह से 15 हुड़दंगबाजों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने हुड़दंगबाजों की पर की कार्रवाई, पैट्रोलिंग टीमें सर्तक रही: कुमार
सभी थानों से पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया था। पुलिस की हुड़दंगबाजों पर नजर थी। अलग अलग जगहों से युवकों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके अलावा देर रात तक पटाखे जलाकर लोगों को परेशान करने वालों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें सर्तक रही।
सतीश कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत।