फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   प्रदेश को कुएं में डाल रहे खट्टर, 2019 में यहां से झोला उठाकर चल देंगे: सुरजेवाला

प्रदेश को कुएं में डाल रहे खट्टर, 2019 में यहां से झोला उठाकर चल देंगे: सुरजेवाला

Mon, 29 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश को कुएं में डाल रहे खट्टर, 2019 में यहां से  झोला उठाकर चल देंगे: सुरजेवाला
प्रदेश को कुएं में डाल रहे सीएम, 2019 में यहां से झोला उठाकर चल देंगे: सुरजेवाला
विज्ञापन

पानीपत। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बाबरपुर अनाज मंडी में जन आक्रेश रैली को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा और भाजपा को आड़े हाथ लिया। रैली में प्रदेश के दो पूर्व मंत्री, पूर्व एमएलए व स्थानीय नेता मौजूद रहे, हालांकि अशोक तंवर व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ग्रुप के नेताओं ने रैली से दूरियां बनाकर रखी। स्थानीय नेताओं ने रणदीप सुरजेवाला के सामने जिले की समस्याएं रखी। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार धोखेबाजों व झूठों की सरकार है। प्रदेश में सरकार नाम की ही कोई चीज नहीं है। इनको जनता के दुख से कोई लेना देना नहीं है। सरकार न तो प्रदेश को रोजगार दे पाई और न ही महिलाओं को सुरक्षा दे पाई। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर तंज कंसते हुए कहा कि 2019 में चुनाव हारने के बाद सीएम मनोहरलाल अपना झोला उठाकर यहां से चले जाएंगे। पानीपत, करनाल, कैथल, जींद व कुरूक्षेत्र से कांग्रेस का सिर्फ एक विधायक है ऐसे में कांग्रेस की सरकार कैसे आएगी। अगर कांग्रेस की सरकार लाना चाहते हो तो इन क्षेत्रों से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताएं। भाजपा सरकार पेपर लीक कराने वाली सरकार भी है। पिछले चार साल में जज, डॉक्टर, टीचर, चपरासी समेत तमाम विभागों के 19 पेपर लीक हो चुके हैं। ये पेपर लीक करने वाले इन सरकारों के ही खास ऑफिसर हैं। सरकार का इनको संरक्षण प्राप्त है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वो प्रदेश में हर साल लाखों लोगों को रोजगार देंगे। भाजपा ने अब तक 10 हजार लोगों को रोजगार दिया है, जबकि इससे अधिक लोगों से रोजगार छीना है। प्रदेश में हर विभाग हड़ताल कर अपना हक मांग रहा है, लेकिन इनके सिर पर जूं तक नहीं रेंगती। हर वादे नहीं इरादे रखते हैं। वो गुड़गांव व फरीदाबाद की तरह पानीपत को आईटी हब बनाएंगे और बीपीओ लेकर आएंगे। पानीपत के उद्योगों को कांग्रेस सरकार बढ़ावा देगी। भाजपा ने उद्योगपतियों के साथ धोखा किया है। पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, यूथ कांग्रेस के प्रभारी गोल्डी, संजय छौक्कर, वीणा देशवाल, नाहर सिंह व जितेंद्र कुंडू ने भी रैली को संबोधित किया। सभी नेताओं ने अपने संबोधन में रणदीप सिंह सुरजेवाला को राज्य का भावी सीएम बताया।
रोडवेज के अनट्रेड ड्राइवरों की तरह खट्टर प्रदेश के अनट्रेड चालक: सुरजेवाला
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम को रोडवेज के अनट्रेड चालकों की तरह प्रदेश का अनट्रेड चालक बताया जो गलत टाइम पर गेयर लगाते है। जहां गेयर निकालना होता है वहां लगा देते हैं और जहां न्यूटल करना होता है वहां भी न्यूटल करके रेस देते हैं। ऐसे में वो सिर्फ पैट्रोल फूंकने का ही काम कर रहे हैं। वो प्रदेश के अनट्रेड चालक है जिनको प्रदेश चलाने का अनुभव ही नहीं है।
विज्ञापन

पीएम मोदी मदारी हैं: सुरेजवाला
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी मदारी की तरह है जो डुगडुगी बजाकर झूठ बोलते हैं। उन्होंने चुनाव से पहले कहा था कि वो हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। जबकि उनकी सरकार अब तक 40 लोगों को ही रोजगार दे सके हैं। उनकी तर्ज पर उनके छोटे मियां मनोहरलाल भी चल रहे हैं। जोकि सिर्फ झूठ बोलकर जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको पता नहीं था कि इनकी सरकार आएगी, इसलिए इतनी झूठ बोली: सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा को नहीं पता था कि इनकी सरकार आ जाएगी। इसलिए इन्होंने चुनाव में इतनी झूठ बोल दी कि अपने वायदों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ये बात भाजपा नेता नीतिन गडकरी भी कह चुके हैं कि उन्होंने अनजाने में चुनाव में बहुत झूठ बोली है।
पानीपत से सुरजेवाला ने ये की घोषणाएं
-सरकार हर छोटे उद्योग को सब्सिडी देगी।
-छोटे प्लांटों के लिए एक प्रदूषण यूनिट लगाएंगे।
-छोटी फैक्टरियों की मार्केटिंग के लिए कॉमन मार्केटिंग कमेटी का गठन करेंगे। जोकि फैक्टरियों की मार्केटिंग करेंगे।
-पानीपत के पावर प्लॉट की मशीन दोबारा लगाएंगे।
-रिफाइनरी में पानीपत के लोगों के लिए रोजगार आरक्षित करेंगे।
-उद्योगों की तकनीक सिखाने के लिए एक स्टेट लेवल का इस्टीट्यूट यहां पर खोलेंगे।
-प्रदेश में 2 लाख लोगों को नौकरियां देंगे। सत्ता के पहले ही साल में।
-अगर पानीपत के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बजट देना पड़ा तो एक हजार करोड़ उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed