फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   खसरा एवं रूबेला टीकाकरण के पहले दिन सनौली ब्लॉक में 1401 बच्चों को लगाए गए टीके

खसरा एवं रूबेला टीकाकरण के पहले दिन सनौली ब्लॉक में 1401 बच्चों को लगाए गए टीके

Thu, 26 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खसरा एवं रूबेला टीकाकरण के पहले दिन सनौली ब्लॉक में 1401 बच्चों को लगाए गए टीके
खसरा एवं रूबेला टीकाकरण के पहले दिन सनौली ब्लॉक में 1401 बच्चों को लगाए गए टीके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
सनौली ब्लॉक सभी राजकीय स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से खसरा व रूबेला बीमारी की रोकथाम को लेकर टीकाकरण का आयोजन किया गया। पहले दिन ही 1401 बच्चो को टीके लगाए गए। इस दौरान बीईओ रमेश कुमार, सीएचसी एसएमओ डॉ. कर्मबीर चोपड़ा, डॉ. सोमबीर व डॉ. सुदेश पाल ने पहले रूबेला बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से रूबेला वैक्सीन के टीके 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को लगाए जाएगे। ये टीके 8 दिनों तक सभी राजकीय स्कूलों में लगाए जाएगे। इसके बाद आगंनवाडी केंद्रों, मदरसा व ईंट भट्ठे पर लगाए जाएगे। यह टीका खसरा एवं रूबेला बीमारी की रोकथाम के लिए कारगर साबित होगा। इसके लिए सभी को समय रहते टीका करण करवाना है। सरकार की ओर से नि:शुल्क टीके लगाए जा रहे है। इस मौके पर सुशील एचआई, सुखजिंद्र कौर, सुमित्रा एलएचवी, सुमन एएनएम, बबली आशा वर्कर व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed