{"_id":"618049622a77950e37265c23","slug":"6-won-gold-in-state-level-kick-boxing-made-a-place-in-national-panipat-news-knl884333121","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग में 6 ने जीता गोल्ड, नेशनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग में 6 ने जीता गोल्ड, नेशनल में बनाई जगह
विज्ञापन
6 won gold in state level kick boxing, made a place in national
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। फरीदाबाद में 29 से 31 अक्तूबर को आयोजित हुई बीसवीं ऑल हरियाणा स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में जिले की वरीयर अकादमी के 6 बच्चों ने खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड लाने वाले सभी खिलाड़ियों को दिसंबर में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने सिल्वर और कांस्य पदक भी प्राप्त किए हैं। सभी विजेता खिलाड़ियों का अकादमी में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
इस प्रतियोगिता में अनाज मंडी स्थित वरीयर स्पोर्ट्स अकादमी के कोच सागर शर्मा ने बताया कि उनकी अकादमी से 8 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें से अंजलि, पूजा, परमजीत, राज, इरफान, साहिल ने अपने-अपने वेट में खेलते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया, वहीं सुमित जागलान ने 2 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेते हुए एक में सिल्वर और दूसरे में कांस्य पदक जीता। शिवम ने अपने भार वर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
अकादमी के फाउंडर सचिन कादियान ने मेडल प्राप्त करने वाले बच्चों को शुुुभकामनाएं दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल आया है। उनका अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिलेक्शन हो गया है। ये राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिसंबर में कोलकाता में आयोजित होगी।