फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   6 mm of rain in the city, 5 mm in Israna.

Panipat News: भादो मास लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, पानीपत में छह तो इसराना में दर्ज की गई पांच एमएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
6 mm of rain in the city, 5 mm in Israna.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। भाद्रपद माह में जिले में वीरवार को लगातार तीसरे दिन विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के उत्तरी हिस्से में लालबत्ती चौक के पास आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे असंध रोड समेत कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में पानी नहीं गिरा।
जिले में सबसे अधिक छह एमएम बारिश पानीपत तहसील में दर्ज की गई। इसके अलावा इसराना में पांच एमएम और समालखा में दो एमएम बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

गांव उझा के किसान रामपाल ने बताया कि भाद्रपद माह की बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। इस समय धान के पौधों को पानी की जरूरत थी। बारिश होने से फसल की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है और किसानों का सिंचाई के लिए डीजल पर होने वाला खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बारिश से सड़कों पर भरा पानी
असंध रोड से गुजर रहे राहगीर विकास कुमार ने बताया कि अचानक हुई तेज बारिश से सड़क पर पानी भर गया। असंध रोड पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। नगर निगम पूरे बारिश के सीजन में पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर नहीं कर पाया है।


अगले दो दिन भी बारिश के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता के कारण अगले दो दिनों तक जिले में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed