{"_id":"62ddaf4ee72cce73cc1a3baf","slug":"57-thousand-withdrawn-from-the-account-of-the-youth-by-changing-the-debit-card-panipat-news-knl1156996126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबीट कार्ड बदलकर ठग ने युवक के खाते से निकाले 57 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेबीट कार्ड बदलकर ठग ने युवक के खाते से निकाले 57 हजार रुपये
विज्ञापन
पानीपत। संजय चौक स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकाल रहे युवक का डेबिट कार्ड बदलकर ठग ने खाते से 57 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत चांदनीबाग थाने की पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
बबैल रोड स्थित भारत नगर निवासी नसीम ने बताया कि वह काम कर घर आ रहा था। रास्ते में संजय चौक पर एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए रुका था। इसी बीच एक व्यक्ति आया और कहा कि रुपये निकाल लिए हो तो ट्रांजैक्शन रद कर दो। उसने दो बार बटन दबाया, लेकिन आरोपी ने कहा कि कैंसिल नहीं हुआ। दोबारा कार्ड लगाओ। इस पर उसने कार्ड लगाया तो युवक ने कार्ड निकाल लिया और फर्जी डेबिट कार्ड मशीन में लगा दिया। उसने जब तक कार्ड निकाला, तब तक आरोपी जा चुके थे। उसने बाहर निकलकर देखा तो वह नहीं मिला। डेबिट कार्ड से 10 मिनट के अंदर 50 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने बताया कि ठग का एक साथी बाहर खड़ा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
कार्ड ब्लॉक कराने के बावजूद खाते से निकल गए सात हजार
पीड़ित ने बताया कि उसने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर डेबिट कार्ड को ब्लॉक करा दिया था। इसके बावजूद उसके खाते से सात हजार रुपये निकल गए। उसके खाते से ठगों ने कुल 57 हजार रुपये निकाल लिए। उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।