{"_id":"67536084c8286ba6b9008c24","slug":"550-lakh-cheated-in-the-name-of-sending-to-canada-panipat-news-c-244-1-pnp1004-128643-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कनाडा भेजने के नाम 5.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कनाडा भेजने के नाम 5.50 लाख ठगे
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप की तेज कॉलोनी निवासी एक युवक से बिशनस्वरूप कॉलोनी के दो युवकों द्वारा कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी पानीपत को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के मार्फत तहसील कैंप थाना पुलिस को गुरुदत्त निवासी तेज कॉलोनी ने बताया कि विनोद कुमार और नरेश ने बिशनस्वरूप कॉलोनी में प्रेम अस्पताल के पास एक कंस्लटेंसी ऑफिस खोल रखा है। वह उनके पास विदेश में वर्क परमिट द्वारा भेजने की बातचीत करने गया था। कनाडा के वर्क परमिट के लिए दोनों से बात हुई। उन्होंने उससे 12 लाख रुपये मांगे। बाद में 11.50 लाख में बात पक्की हुई। गुरुदत्त ने पंजाब सिंध बैक से लोन करवा इसमें से पहले 5.50 लाख रुपये दे दिए। इसका शपथ पत्र भी लिया गया।
इसके बाद उन्होंने उसका पासपोर्ट ले लिया जोकि अभी तक नहीं दिया और न ही प्रार्थी को वर्क परमिट पर विदेश भेजा। अब पैसे वापस मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद