फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   55 wrestlers including Bharat Kesari honored in Dangal

Panipat News: दंगल में भारत केसरी सहित 55 पहलवानों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
55 wrestlers including Bharat Kesari honored in Dangal
सनौली। बापौली के संजय पार्क में रविवार को इनामी दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का आयोजन यमुना सुधार समिति के ‎प्रदेशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल व राजू रावल द्वारा पूर्व सांसद स्व. हरि सिंह नलवा की याद में किया गया। दंगल में बारिश ने विघ्न डाला। इस दंगल में छह राज्यों के सैकड़ों पहलवान अपना दमखम दिखाने पहुंचे थे। यहां पर समिति ने 55 पहलवानों को शॉल व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समिति ने भारत केसरी पहलवान मोनू भारत केसरी, विक्रांत रोहतक, मंदीप पहलवान दिल्ली, जयदीप जसिया, रेशम बाधोत , सुमित मोर रोहतक, नीरू गुर्जा खेड़ी, नरेश बापौली, अमित रोहतक, नदीम बापौली, सलमान लोनी सहित 55 पहलवानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी यमुना सुधार समिति के प्र‎देशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल एडवोकेट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का असली खेल दंगल है। जिसको लोग बड़े चाव से देखते हैं। युवाओं को नशे का रास्ता छोड़कर खेलों का रुख करना चाहिए। खेलों से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। बापौली में युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए 25 साल से दंगल का आयोजन किया जा रहा है। हर रविवार को यहां दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई प्रदेश के पहलवान शामिल होते हैं। इस मौके पर इस अवसर पर राजू रावल, राजबीर त्यागी, संजय रावल, पवन ठाकुर, हंसराज, जयदेव, श्यामलाल जलमाना, प्रवीन, प्रीतम जलमाना व रामफल बापौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed