फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   55 students of the district joined the first batch of Super-100

Panipat News: सुपर-100 के पहले बैच में शामिल हुए जिले के 55 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
55 students of the district joined the first batch of Super-100
पानीपत। सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का पहला बैच सोमवार से शुरू हो चुका है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। पहले बैच में जिले के 55 जबकि प्रदेश के 750 विद्यार्थी शामिल हुए। हालांकि पहले बैच में जिले से 56 विद्यार्थी शामिल होने थे लेकिन एक छात्रा अस्वस्थ होने के कारण पहले बैच में शामिल नहीं हो पाई। उनको दूसरे बैच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यशाला में सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के 207 विद्यार्थी शामिल होंगे। दूसरे बैच में जिले के 90 जबकि तीसरे बैच में 61 विद्यार्थी शामिल होंगे। सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थी अलग-अलग बैच में शामिल होंगे। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली कार्यशाला को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जरूरी दिशाा-निर्देश दिए हैं। इसके लिए कुरुक्षेत्र के ढांड रोड पर बारना गांव के सुपर-100 परिसर निर्धारित किया है। प्रत्येक बैच में प्रदेशभर के 750 विद्यार्थी शामिल होंगे। तीन दिवसीय इस कार्यशाला के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। जिसके बाद प्रदेशभर से 400 मेधावी छात्रों को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

सुपर-100 लेवल-2 का शेड्यूल-
बैच तिथियां
बैच-1 28 से 30 अप्रैल।
बैच-2 01 से 03 मई।
बैच-3 05 से 07 मई।


वर्जन-
सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का पहला बैच सोमवार से शुरू हो गया। इसमें जिले के 55 विद्यार्थी शामिल हुए। बाकी विद्यार्थी दूसरे बैच में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed