फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नशे की हालत में घर में घुसकर पड़ोसी बाप बेटे ने किया हमला

नशे की हालत में घर में घुसकर पड़ोसी बाप बेटे ने किया हमला

Sun, 12 May 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
नशे की हालत में घर में घुसकर पड़ोसी बाप बेटे ने किया हमला
पानीपत। गांव पसीना कलां के एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी महिला व उसके बेटे का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। घायल मां-बेटे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई नरेश व अन्य पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे और घायल के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

गांव पसीना कलां निवासी सज्जन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। उनके निर्माणाधीन मकान के सामने गुलाब सिंह का मकान है। सज्जन का आरोप है कि उक्त पड़ोसी व उसका बेटा पिछले कई दिनों ने उन्हें परेशान रहे हैं। दोपहर को 12 बजे दोनों पिता पुत्र नशे की हालत में उनके मकान पर आए तथा गाली-गलौच शुरू कर दी व मकान के दरवाजे से ईंट उखाड़ने लगे। जब उन्होंने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो गुलाब ने ईंट उठाकर उसके सिर में मारी व सिर फोड़ दिया। झगड़े का शोर सुनकर जब उसकी मां बीच-बचाव करने आई तो गुलाब के बेटे अमन ने उसकी मां को लात घूंसे मारे तथा मौके से ईंट उठाकर उसकी मां की आंख व सिर में मारी। बचाव के लिए शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। जिसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की मामले की जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed