फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बीजेपी से पांच उम्मीदवारों ने मांगी टिकट, दुष्यंत भट्ट सबसे आगे, एक दिसंबर को टिकट पर होगा फैसला, कांग्रेस गुटों में बंटी

बीजेपी से पांच उम्मीदवारों ने मांगी टिकट, दुष्यंत भट्ट सबसे आगे, एक दिसंबर को टिकट पर होगा फैसला, कांग्रेस गुटों में बंटी

Tue, 27 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी से पांच उम्मीदवारों ने मांगी टिकट, दुष्यंत भट्ट सबसे आगे, एक दिसंबर को टिकट पर होगा फैसला, कांग्रेस गुटों में बंटी
बीजेपी से पांच उम्मीदवारों ने मांगी टिकट, दुष्यंत भट्ट सबसे आगे, एक दिसंबर को टिकट पर होगा फैसला, कांग्रेस गुटों में बंटी
विज्ञापन

पानीपत। बीजेपी से मेयर पद के लिए टिकट मांगने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक मेयर पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने जिलाध्यक्ष प्रमोद विज को आवेदन कर दिया है। सोमवार को स्वर्णकार सभा की धर्मशाला में मीटिंग हुई। स्वर्णकार सभा ने भाजपा नेताओं से मीनाक्षी वर्मा पत्नी प्रवीण वर्मा के लिए मेयर पद की टिकट मांगी है। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह की बेटी अवनीत कौर ने भी मेयर पद के लिए आवेदन किया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशियों की रेस में अब तक दुष्यंत भट्ट ही सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। उनके नाम की सिफारिश पानीपत के साथ साथ चंडीगढ़ में बैठे बड़े नेता भी कर रहे हैं। हालांकि पानीपत के दो विधायक उनकी बजाय रामकुमार सैनी की पुत्र वधु कोमल सैनी व सुरेश गुंबर की पत्नी पूजा वर्मा के नामों की सिफारिश कर रहे हैं। लेकिन दुष्यंत भट्ट इन सब पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि दुष्यंत भट्ट ने इस नगर निगम के प्लान में सक्रिय भूमिका निभाई है और मेयर भूपेंद्र सिंह का तख्ता पलट करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा ये संघ के पुराने कार्यकर्ता भी रहे हैं। इनके पास अपना वोट बैंक है।

कांग्रेस के जिला प्रभारी सतविंद्र संधु के पास अब तक मेयर पद के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। लोग उनसे फोन पर ही चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस टिकट किसे दे किनके आवेदन हाईकमान को भेजे इसके लिए बुधवार को जिला कार्यालय में मीटिंग में हो सकती है। कांग्रेस के पास फिलहाल एक ही बड़ा चेहरा निवर्तमान मेयर सुरेश वर्मा का है, लेकिन वो प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को नजर अंदाज कर भूपेंद्र सिंह हुड्डा व बुल्लेशाह के जरिये बिना आवेदन किए टिकट चाहते हैं, लेकिन जिला प्रभारी सतविंद्र संधु साफ कर चुके हैं कि पार्टी के खिलाफ गतिविधियां करने वालों को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed