फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शाहपुर के पास हाईवे पर तीन बदमाशों ने कार चालक से मारपीट कर कार व नकदी लूटी

शाहपुर के पास हाईवे पर तीन बदमाशों ने कार चालक से मारपीट कर कार व नकदी लूटी

Mon, 06 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर के पास हाईवे पर तीन बदमाशों ने कार चालक से मारपीट कर कार व नकदी लूटी
पहले साथ में बीयर पी, बाद में हाथ पैर बांधकर कार और नगदी लूटी
विज्ञापन

-कार चालक को अंजान युवकों को लिफ्ट देना पड़ा महंगा
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात शाहपुर के पास तीन लुटेरों ने कार चालक की पिटाई कर हाथ पैर कपड़े से बांध कर चालक से कार, मोबाइल, नकदी व जरूरी कागजात छीनकर फरार हो गए। इसराना पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर कार चालक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार पुत्र सुजेंद्र निवासी किलोई ने बताया है कि वह अपनी टाटा टीगोर कार से किसी काम से शनिवार को रोहतक से चंडीगढ़ गया था। चंडीगढ़ से वापसी पर जब वह पानीपत बस स्टैंड के सामने पहुंचा तो तीन अज्ञात युवकों ने रोहतक जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। तीनों कार में बैठ गए। कार इसराना पहुंचने पर उन्होंने कार रुकवाई व कार से उतर कर शराब ठेके से बीयर की बोतल लाए। शाहपुर पहुंचने पर उन्होंने कार रुकवा कर बीयर पीने लगे व उसे भी जबरदस्ती बीयर पिलाने लगे। तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर सिर में खाली बीयर की बोतल मारी व उसके हाथ व पैर कपड़े से बांध कर उनमें से एक जान से मारने की कह रहा था। उन्होंने युवकों से अपने बच्चों की परवरिश की बात कहकर अपनी जान की भीख मांगी वे फिर मुझे सड़क के किनारे फेंककर कार से नीचे फेंक कर कार, मोबाइल, साढ़े तीन हजार रुपये की नकदी, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड व आधार कार्ड छीनकर फरार हो गए। इसराना पुलिस ने सूचना मिलने पर क्षेत्र की नाकाबंदी कर कार चालक पवन कुमार वासी किलोई के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed