फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -ग्रामीणों के साथ मिलकर चलाएंगे जन आंदोलन

-ग्रामीणों के साथ मिलकर चलाएंगे जन आंदोलन

Thu, 18 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
-ग्रामीणों के साथ मिलकर चलाएंगे जन आंदोलन
पानीपत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी महेंद्र सिंह कादियान ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। केंद्र सरकार ने देश में एक टैक्स प्रणाली करने के नाम पर जीएसटी लागू कर दिया है। पेट्रोल व डीजल पर जीएसटी लागू होने से देश की जनता को कुछ फायदा हो सकता था, पर सरकार ने इन पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी की श्रेणी में शामिल ही नहीं किया। इसलिए वे स्वयं अन्य ग्रामीणों के साथ केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि पेट्रोल व डीजल पर भी जीएसटी लागू किया जाएं।
विज्ञापन

महेंद्र कादियान आज गांव सिवाह स्थित अपने आवास पर ग्रामीणों से बात कर रहे थे। महेंद्र कादियान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल के भाव कम होने पर भी पेट्रोल व डीजल के रेट कम नहीं किए जाते। सरकार तेल के भाव केवल बढ़ाती हैं पर कम करने का नाम नहीं लेती। कादियान ने कहा कि यदि सरकार पेट्रोल व डीजल पर भी जीएसटी लागू करे तो इनके दाम स्वयं ही कम हो जाएंगे और उसका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर राजबीर कादियान, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र कादियान पंच, प्रवीन सेन, बिरम सिंह, रोशन सिंह, बलदेव राज व निशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed