{"_id":"5a5fa5764f1c1b6b268b50a6","slug":"51516217718-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस ने शिकायत के आधार पर किया केस दज्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पुलिस ने शिकायत के आधार पर किया केस दज्र
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। एक ट्रक ड्राइवर का एटीएम बदल कर अज्ञात युवक ने बैंक से साढ़े बारह हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में ट्रक ड्राइवर राजेंद्र सिंह वासी हसनपुर ने बताया कि कि वह ट्रक में सामान लोड कर मुंबई से मोहाली जा रहा था। नौल्था के पास एक फैक्ट्री के गेट के पास ट्रक रोक कर उसने वहां लगे एटीएम से चार हजार रुपये निकाले। वह एटीएम से निकले पैसे गिन रहा था तभी वहां पास में खड़े एक युवक ने चकमा देकर उसका एटीएम बदल लिया। रास्ते में उसके मोबाइल पर उसके एटीएम से साढ़े बारह हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। ट्रक ड्राइवर राजेंद्र सिंह वासी हसनपुर ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।