फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ‘फैक्ट्री की रूई और केमिकलयुक्त पानी बना रही रोगी’

‘फैक्ट्री की रूई और केमिकलयुक्त पानी बना रही रोगी’

Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
‘फैक्ट्री की रूई और केमिकलयुक्त पानी बना रही रोगी’
‘फैक्ट्री की रूई और केमिकलयुक्त पानी बना रही रोगी’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। गांव छाजपुर कलां स्थित आरोही मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने नजदीक ही स्थित एक फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी और अन्य फैक्ट्री से उड़ने वाली रूई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बच्चों ने फैक्ट्री के नजदीक जाकर रोष प्रदर्शन किया और प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि केमिकल युक्त पानी की वजह से बच्चों और अध्यापकों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। रूई से सांस संबंधी दिक्कतें सामने आ रही हैं। विद्यार्थियों ने जल्द ही समाधान न होने पर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है।

स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को नजदीक ही स्थित एक फैक्ट्री के नजदीक रोष प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्कूल के नजदीक ही दो-तीन फैक्ट्री हैं। जिनके केमिकल युक्त पानी से भूमिगत पानी जहरीला हो रहा है। जिस कारण स्कूल में लगे पंप में अब केमिकल युक्त पानी आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। वहीं दूसरी ओर फैक्ट्री से रूई उड़कर स्कूल में आ रही है। जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व अध्यापकों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। विद्यार्थियों ने प्रशासन के प्रति रोष प्रदर्शन किया और मांग की है कि स्कूल के पास बनी फैक्ट्री को बंद करवाया जाए। स्कूल प्रिंसिपल हेमलता बालियाण ने बताया कि फैक्ट्री से रूई और केमिकल युक्त पानी से भूमिगत पानी भी जहरीला होकर स्कूल में लगे पंप में पानी आ रहा है। वहीं स्वास्थ्य कर्मी भी अपनी रिपोर्ट में पानी को पीने लायक न होने की कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed