फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 thousand rupees were removed by cutting the pocket from the blade of the young man in the bus

बस में सवार युवक की ब्लेड से जेब काटकर निकाले 50 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were removed by cutting the pocket from the blade of the young man in the bus
बस में सवार एक युवक की ब्लेड से जेब काटकर आरोपी ने 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। युवक गांव राजाखेड़ी के एक युवक से उपरोक्त रुपये उधार लेकर आया था और यूपी लेकर जा रहा था। पीड़ित ने अब शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बबैल रोड स्थित शिव नगर निवासी प्रकाश कुमार ने बताया कि उसके भतीजे की पत्नी मेरठ स्थित एक अस्पताल में उपचाराधीन है। भतीजे को रुपयों की जरूरत है। वह बुधवार को गांव राजाखेड़ी निवासी सुमित से 50 हजार रुपये ब्याज पर लेकर आया था। वह दोपहर बाद पानीपत बस अड्डा पर पहुंचा और शामली की बस में चढ़ गया। बस में भीड़ होने की वजह से अज्ञात युवक ने उसकी पेंट पर ब्लेड से कट मारकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसने बस में युवकों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed