फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 thousand prize money handed over to the victim's family

50 हजार की इनामी राशि पीड़ित परिवार को सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
50 thousand prize money handed over to the victim's family
पानीपत। एसआइटी को प्रमाण पत्र व 50 हजार रूपय सौपते हुई एएसपी पूजा वशिष्ठ। - फोटो : Panipat
पानीपत। सात वर्षीय मासूम बच्ची के ब्लाइंड मर्डर की वारदात को सुलझाने पर एसआईटी को दो लाख की इनाम की राशि में से फिलहाल 50 हजार रुपये मिले। इस राशि को एसआईटी ने आर्थिक सहायता के रूप में मृतक बच्ची के परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि गांव मनाना में सात वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव गांव में पावर हाउस के पास झाड़ियों से बरामद हुआ था। एसपी शशांक कुमार सावन ने घटनास्थल का मुआयना कर हत्या की घटना के संबंध में आरोपी की सूचना देने वाले को पहले 50 हजार और फिर डीजीपी के आदेश पर दो लाख रुपये का नगद इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसपी ने एएसपी पूजा वशिष्ट के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। टीम ने तीन दिन में वारदात को सुलझाते हुए गांव मनाना निवासी आरोपी प्रवीन को काबू लिया था। इसके बाद एसपी की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम टीम को दिया गया। जिसे एसआईटी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर देने का निर्णय लिया। पीड़ित परिवार को समालखा थाना में बुलाकर डीएसपी प्रदीप कुमार, तीनों सीआईए के इंचार्ज और समालखा थाना इंचार्ज ने राशि सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed