फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 corona cases came to the city

शहर में 50 कोरोना केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
50 corona cases came to the city
जिले में कोरोना संक्रमण अधिक गहरा गया है। अब हर 100 सैंपल में 5 लोग कोरोना के रोगी मिल रहे हैं। ये परसेंटेज अप्रैलमें 0.40 थी, मई में 1 प्रतिशत हुई, जून और 10 जुलाई तक ये परसेंटेज 2.5 प्रतिशत रही। अब ये बढ़कर 5 हो गई है। जोकि एक गंभीर विषय है। अगर प्रशासन द्वारा सख्ती नहीं बरती गई तो ये आने वाले समय में और अधिक बढ़ सकती है। शुक्रवार को भी जिले में कोरोना के एक साथ 50 नए रोगी आए हैं। इनमें से 29 सामुहिक संक्रमण का शिकार हुए है। जबकि 21 के बारे में ये पता नहीं चल पाया है कि ये कहां से संक्रमित हुए हैं। इन सभी को विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 853 हो चुकी है। इनमें से 434 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 408 रोगियों का अब भी ईलाज चल रहा है। शुक्रवार को भी 26 लोग ठीक होकर घर गए हैं। विराट नगर से शुक्रवार को आठ नए रोगी आए हैं। इनमें से 4 एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन

हर 100 सैंपल में पांच मिल रहे कोरोना रोगी
पानीपत में अब हर 100 सैंपल में पांच कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। हर रोज औसतन 12 लोग कोरोना को हराकर घर लौट रहे हैं। अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 786 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 20 दिन से हर रोज औसतन 35 मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 853 मामले सामने आ चुके हैं। 434 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 408 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 11 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। वीरवार को लोग कोरोना को 11 लोग हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

- अनलॉक 2 में छूट मिलने के बाद अधिक बड़ा खतरा
अनलॉक-2 में वाहनों की आवाजाही पर रोक हटने के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर उतरने से जाम की समस्या खड़ी होने लगी है। दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कस्बे के बाजारों में रोजाना वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश से जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं लाल बत्ती चौक, संजय चौक, असंध रोड, रेलवे रोड, असंध नाका पुलिस चौकी के पास भी सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अब जाम हटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के सभी बाजारों में लोगों की भीड़ जुट रही है। काफी लोग मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिले में अनलॉक प्रथम में कोरोना के 853 मामले सामने आ चुके हैं। हर जगह जुट रही लोगों की भीड़ के कारण अब सामुहिक संक्रमण का अधिक खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों की माने तो ये स्थिति आने वाले समय में और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले नए रोगी-
पॉजिटिव केसों में विराट नगर और मॉडल टाउन से 8,जीटीबी कॉलोनी से 1,समालखा की कृष्णा कॉलोनी से 1,गौशाला मंडी से 1,ताहरपुर गांव से 1,भलौर से 1,संजौली से 1,सुखदेवनगर से 2,उत्तम नगर से 2,देशराज कॉलोनी से 1,अमरभवन चौक से 2,संजय कॉलोनी से 1,मतलौडा से 1,किशनपुरा से 1,सेक्टर 25 से 1,सेक्टर 13-17 से 1,जगजीवनराम कॉलोनी से 1,सेक्टर 11 से 2,बबैल से 1,जाटल रोड से 1, लालबत्ती चौक से 1,छाजपुर से 1,गांधी नगर से 1,थर्मल कॉलोनी से 1,शिमला मौलाना से 1,काबड़ी रोड से 1,अंसल से 1,बाबरपुर से 1,बादली से 1,सनौली रोड से 1,मुखीजा कॉलोनी से 2,सेक्टर 12 से 1,कैत गांव से 1,सेक्टर 12 से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रोगियों की संख्या काफी अधिक बढ़ रही है, इसलिए जागरूकता जरूरी
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोविड-19 के कुल 16380 सैंपल अभी तक लिए गए हैं । जिनमें से 14827 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को भी इनमें से 363 सैंपल भेजे गए हैं। शुक्रवार को 448 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 707 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 853 केसों में 408 केस एक्टिव हो गए हैं, 434 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं। अब रोगियों की संख्या अधिक बढ़ रही है। इसलिए जागरूकता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed