{"_id":"67fd7637c336e90361073514","slug":"450-teams-will-land-to-eliminate-larvae-panipat-news-c-244-1-pnp1001-135290-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लार्वा खत्म करने उतरेंगी 450 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लार्वा खत्म करने उतरेंगी 450 टीमें
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में बदलाव के साथ ही शहर के बाहरी क्षेत्र और ग्रामीण अंचल में मच्छरों की भरमार हो गई है। ऐसे में मौसमी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। स्वास्थ्य विभाग मच्छरों का लारवा खत्म करने के लिए मंगलवार से जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी (मच्छरों के लार्वा को खत्म करने की गतिविधि) अभियान चलाएगा। इसके लिए 450 टीमों का गठन किया गया है। विभाग सप्ताह में एक दिन टंकी, हौदी और कूलर का पानी निकालकर ड्राई डे मनाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिला नागरिक अस्पताल समेत निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मौसम में परिवर्तन के साथ डेंगू और मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए घरों में लार्वा की जांच करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने की तैयारी कर ली है।
जिला में एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान के लिए करीब 450 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें मंगलवार को पूरी तरह से विभिन्न क्षेत्रों में उतर जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के जिले में करीब 90 सब सेंटर हैं। इन सेंटरों के अंतर्गत टीम बनाकर एंटी लार्वा एक्टिविटी की जाएगी। प्रत्येक सब सेंटर पर पांच टीमों के गठन करने की तैयारी है। इस तरह से जिले में 450 टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
लारवा मिला तो मिलेगी नोटिस : स्वास्थ्यकर्मी सतबीर सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव जरूरी है। इसके लिए सतर्कता बरतनी जरूरी है। विभाग की टीमें घर घर जाकर कूलर, टंकी, पानी की हौदी में डेंगू के लारवा की जांच करेंगी। इसमें लारवा मिलने पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस देगी।
इसके साथ उनको एंटी लार्वा एक्टिविटी (मच्छरों के लार्वा को खत्म करने की गतिविधि) डे के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मलेरिया, बुखार संक्रमित संक्रमित मादा एनाफिलीज के काटने से होता है। इसमें कंपन के साथ बुखार आता है। फिर गर्मी लगने पर पसीना आकर बुखार उतर जाता है। डेंगू बुखार संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है और डेंगू का मच्छर दिन में काटता है।