फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4.27 lakh cheated on the pretext of online job

Panipat News: ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर ठगे 4.27 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
4.27 lakh cheated on the pretext of online job
पानीपत। शिमला गुजरान गांव के एक युवक के साथ ऑनलाइन जाॅब का झांसा देकर 4.27 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले तो युवक को 10 हजार के निवेश पर चार हजार रुपये का मुनाफा हुआ। जब युवक को विश्वास हो गया तो ठगों ने उससे 4.27 रुपये निवेश के नाम पर अपने खातों में डलवा लिए। ठगी का पता लगने पर युवक ने साइबर अपराध थाना पुलिस में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिमला गुजरान गांव निवासी प्रवीन ने बताया कि उसके टेलीग्राम पर दो जुलाई को एक संदेश आया था। संदेश में लिखा थ कि वह टास्क पूरा कर ऑनलाइन जॉब पा सकते हैं। उसने इसमें रूचि दिखाई। उसको एक टास्क दिया गया। उसने यह टास्क पूरा कर दिया। उसको 1500 रुपये कमीशन दिया गया। उसको इन पर विश्वास हो गया। उसने टेलीग्राम पर मिली एप्लीकेशन में 10 हजार रुपये का निवेश किया तो उसे वापस 14 हजार रुपये मिल गए। फिर इन्होंने उसे अच्छा मुनाफा देने के झांसा दिया और उससे अपने विभिन्न खातों में 4.27 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उसको इनसे संपर्क नहीं हो पाया। ठगों ने उसके साथ ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed