{"_id":"68dc28a79859bf1b0f0473f7","slug":"4256-lakh-rupees-duped-on-the-pretext-of-trading-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144761-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रेडिंग का झांसा देकर 42.56 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रेडिंग का झांसा देकर 42.56 लाख रुपये ठगे
Wed, 01 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। साइबर ठगों ने मॉडल टाउन निवासी व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 42.56 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने 26 अगस्त से 15 सितंबर के बीच उनसे अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराए। 42 लाख रुपये जमा होने के बाद भी जब कोई लाभ नहीं मिला तो साइबर ठगी का शक हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी। खातों की डिटेल खंगाली जा रही है।
मॉडल टाउन के मनोज ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त को उन्हें किसी ने बुल स्टॉक वेल्थ क्लब-11 नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी जा रही थी। साथ ही बड़ा मुनाफा होने का दावा किया जा रहा था। इसके बाद उसे फोन आया और ट्रेडिंग के लिए फोन में एक एप डाउनलोड करवाया गया।
आरोपी ने उसके नाम से एक खाता भी बना दिया जिसमें उसने ट्रेडिंग के नाम पर उससे अलग-अलग बैंक खातों में 42.56 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने मुनाफा मिलने की बात कही थी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। जिस पर उन्हें शक हुआ और साइबर पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में पहुंचकर शिकायत दी।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खातों की डिटेल खंगाली जा रही है।
-अजय कुमार, प्रभारी साइबर क्राइम थाना