{"_id":"5ccb3936bdec22070970e98e","slug":"41556822326-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बुझी डंपिंग प्वाइंट में लगी आग, जेबीएम कंपनी को नोटिस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बुझी डंपिंग प्वाइंट में लगी आग, जेबीएम कंपनी को नोटिस की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गढ़ी छाज्जू रोड पर स्थित डंपिंग प्वाइंट पर लगातार तीन दिनों से आग लगी है। आग बुझाने को लेकर दमकल विभाग करीब डेढ़ लाख लीटर पानी आग बुझाने पर बर्बाद कर चुके हैं, फिर भी आग अभी तक शांत नहीं हुई है। डंपिंग प्वाइंट से निकल रहे धुएं से आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
बता दें कि शहर भर से रोजना करीब 20 से 25 टन कचरा निकलकर गढ़ी छाज्जू रोड पर करीब दो एकड़ में बने डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचता हैं। डंपिंग प्वाइंट पर भारी भरकम कूड़े के ढेर लगा हुआ हैं। तीन दिन पहले अज्ञात कारणों के चलते यहां आग लग गई थी। आग बुझाने को लेकर दमकल कर्मी भरसक प्रयास कर चुके हैं, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं पा सके। ऐसे में यहां से उठ रहे धुएं से स्थानीय लोगों समेत इस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। संजय, पप्पू, बलविंद्र गढ़ी छाज्जू, सुंदर भापरा, धर्मबीर, सोनू आदि ने बताया कि यहां से उठ रही बदबू से लोग घर में नहीं रह पा रहे हैं। बच्चों व बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
डेढ़ लाख पानी की हो चुकी खपत : दमकल विभाग के इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि डंपिंग प्वाइंट में लगी आग को बुझाने को लेकर 12 गाड़ी को भेजा जा चुका है। प्रति गाड़ी में लगभग 12 हजार लीटर पानी आता है। ऐसे में करीब डेढ़ लाख लीटर पानी की बौछार के बाद भी आग बूझी नहीं है। इसके लिए जेसेबी से बीच में गड्ढा कर ही आग पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
जेबीएम कंपनी को देंगे नोटिस: सचिव
नपा सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि डंपिंग प्वाइंट की देखरेख की जिम्मेदारी जेबीएम कंपनी है। यहां पर आग लगी होने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में जेबीएम कंपनी को नोटिस दिया जाएगा।