फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 दिन में सीआइए पर हमला, ड्राइवर पुलिसकर्मी पर तानी पिस्तौल, 3 गिरफ्तार

10 दिन में सीआइए पर हमला, ड्राइवर पुलिसकर्मी पर तानी पिस्तौल, 3 गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
10 दिन में सीआइए पर हमला, ड्राइवर पुलिसकर्मी पर तानी पिस्तौल, 3 गिरफ्तार
10 दिन में सीआईए पर हमला, ड्राइवर पुलिसकर्मी पर तानी पिस्तौल, 3 गिरफ्तार
विज्ञापन

मतलौडा। दस दिन में सीआईए पर दूसरा बड़ा हमला हुआ। इस बार सीआईए- टू पर मतलौडा के गांव शेरा चौक पर तीन बदमाशों ने राहगीरों के धोखे में पुलिस पर ही हमला बोल दिया। हमला कर पुलिस को लूटने का भी प्रयास किया। तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दस दिन पहले सीआईए-थ्री पर बबैल मोड़ पर उग्राखेड़ी के 4 बदमाशों ने उनकी इनोवा गाड़ी से पुलिस की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार कर फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने कुछ दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखिर जब जिले में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो आमजन कैसे सुरक्षित होंगे। दूसरा बड़ा सवाल, जब पुलिस की ही कनपटी पर आसानी से बदमाश पिस्तौल तान देते हैं, तो सुरक्षा के बड़े-बड़े दावा करने वाली जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा पुख्ता होने की बात कह कर आमजन की सुरक्षा के साथ क्यों खिलवाड़ कर रहा है।
आरोपियों से मिले देसी पिस्तौल सहित अन्य हथियार:
मतलौडा शेरा चौक पर पिस्तौल के बल पर राहगीरों को लूटने का प्रयास करने वाले तीन युवकों को सीआईए-टू ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मौके पर 315 बोर की एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, दो रंग की रोशनी देने वाली बैटरी और एक लोहे की रॉड बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए टू के एएसआई विनोद कुमार के ब्यान पर दर्ज किए गए मुकदमे में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम उक्त पते पर गश्त कर रही थी। सरकारी गाड़ी की पर लगी बत्ती को उतार दिया गया। सिविल कपड़ों में मुलाजिम को गाड़ी में आगे बैठाया गया। जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, तो तीन युवक अचानक गाड़ी के आगे आए और इनमें से एक ने उन्हें रूकने का इशारा किया और दूसरे ने गाड़ी के आगे खड़े होकर रॉड दिखाई और तीसरे ने साइड में बैठे मुलाजिम की कनपटी पर पिस्तौल रखकर कहा कि जो कुछ ले रहे हो निकाल दो। इसी दौरान गाड़ी की अंदर की बत्ती को जला दिया गया और अंदर पुलिस की वर्दी में बैठे मुलाजिमों को देखकर तीनों युवक पुलिस पुलिस कह कर दौड़ पड़े। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने उनकी पहचान अर्जून उर्फ मुच्छड़ पुत्र विजय पाल निवासी कैराना यूपी, गौरव पुत्र रूपचंद निवासी पूरकानी जिला मुज्जफरनगर यूपी और तीसरा रतन पुत्र कुमरपाल बजगीन जिला बदायू यूपी के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed