फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -नगर निगम ने पौने दो माह पहले सनौली रोड स्थित नाले से उठाए थे स्लैब

-नगर निगम ने पौने दो माह पहले सनौली रोड स्थित नाले से उठाए थे स्लैब

Thu, 16 Nov 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
-नगर निगम ने पौने दो माह पहले सनौली रोड स्थित नाले से उठाए थे स्लैब
पूर्व मेयर ने कमिश्नर की गाड़ी के आगे रखा स्लैब तो शुरू कराया कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भाजपा पार्षदों के शहर में एक समान विकास के दावों की पोल भाजपा के ही समर्थित पार्षद एवं पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने अगले दिन ही बुखोल दी। पूर्व मेयर सनौली रोड व देवपुरी रोड के नालों की सफाई पूरी न होने व खुले छोड़े नालों के स्लैब रेहड़ी पर लादकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम कमिश्नर की गाड़ी के आगे डाल दिए। पूर्व मेयर ने निगम अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। निगम कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा ने नीचे आकर पूर्व मेयर को आश्वासन दिया और निगम अधिकारियों को फटकार लगाई। पूर्व मेयर के विरोध जताने के एक घंटे बाद ही निगम का अमला नाला साफ करने व स्लैब रखने के लिए पहुंच गया।
पूर्व मेयर एवं वार्ड-11 पार्षद भूपेंद्र सिंह बुधवार को सनौली रोड व गंगापुरी रोड से नाले के स्लैब गधा रेहड़ी में लादकर खुद चलाते ही नगर निगम के रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे। पूर्व मेयर ने स्थानीय लोगों की मदद से छह-सात स्लैब उताकर निगम कमिश्नर शिवप्रसाद की गाड़ी के आगे रख दिए। पूर्व मेयर ने नगर निगम अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए और रोष प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा नीचे आए और पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह को नालों की सफाई व स्लैब रखवाने का भरोसा दिया। पूर्व मेयर ने निगम कमिश्नर को मौके पर ही जेसीबी मशीन व कर्मचारी भेजने की बात कही।
विज्ञापन

निगम अधिकारी एक दूसरे पर डालते हैं मामला
पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि निगम का अमला सनौली रोड व गंगापुरी रोड स्थित नालों की सफाई करने पौने दो माह पहले गए थे। उन्होंने नालों से स्लैब उठा दिए, लेकिन न तो नालों की अच्छी तरह से सफाई की और न ही स्लैब रखे। अब स्थानीय लोगों को स्लैबों के चलते घरों व दुकानदारों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को नाले में गिरने का डर रहता है। वह जेई व मुख्य सफाई निरीक्षक को कई बार समस्या रख चुका है, लेकिन दोनों अधिकारी एक दूसरे पर बात डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर मुख्य सफाई निरीक्षक को बोले काम नहीं तो सस्पेंड समझना
निगम कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा ने तुरंत मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह को फोन किया। उन्होंने कहा कि सनौली रोड व देवपुरी रोड स्थित नालों की शाम तक सफाई पूरी हो जानी चाहिए। वहां पर वीरवार सुबह ही स्लैब रखने का काम शुरू करना है। ऐसा नहीं होता है तो वे खुद को सस्पेंड समझना। नगर निगम कमिश्नर के सख्त होने पर निगम का अमला एक घंटे बाद ही सनौली रोड पर पहुंचा। निगम अमले ने नाले में सफाई शुरू की।

वार्ड-छह पार्षद पति विकास कार्यों की मांग को लेकर निगम पहुंचा
वहीं वार्ड छह पार्षद संजीता के पति संजीव कुमार वार्ड में विकास कार्यों की मांग को लेकर निगम कमिश्नर शिवप्रसाद से मिले। संजीव कुमार व वार्डवासी कांता, सविता, सुनीता व पुष्पा ने बताया कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उनको मूलभूत सुविधा न मिलने पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed