{"_id":"59a316a94f1c1b6f178b4a00","slug":"41503860393-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा की संपतियों को कब्जे में लेने के आदेश पर प्रशासन सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा की संपतियों को कब्जे में लेने के आदेश पर प्रशासन सक्रिय
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-06
समालखा के नाम चर्चा घर में बनाई वस्तुओं की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
डेरा सच्चा सौदा की सभी संपत्तियों को कब्जे में लेने के कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को तहसीलदार डॉ. मनोज अहलावत द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नाम चर्चा घर में पहुंचकर वहां रखी वस्तुओं की सूची तैयार करने के बाद ताला लगवा दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज अतर सिंह, पटवारी व कानूनगो ने सहयोग किया।
उल्लेखनीय है कि नाम चर्चा घर के बारे में सभी डिटेल बनाकर प्रशासन को उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपनी है। जिसको लेकर रविवार को तहसीलदार डॉ. मनोज अहलावत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नाम चर्चा घर पहुंचे। इस दौरान वहां रखे सामान की लिस्ट बनाई गई और ये सारी कार्यवाही शहर के गणमान्य लोगों समाजसेवी रमेश मित्तल, पार्षद बिजेंद्र बिट्टू, पार्षद श्याम बरेजा, जयभगवान शर्मा के सम्मुख की गई। तहसीलदार डॉ. मनोज अहलावत ने बताया कि करीब 17 मरले में नाम चर्चा घर है। रविवार को निरीक्षण करने के बाद वहां रखे सामान जिसमें टीवी, बर्तन, आरओ, माइक व इनवर्टर की डिटेल बनाकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने कहा कि वहां पर कोई डेरा प्रेमी उन्हें नहीं मिला इसलिए शहर के गणमान्यों की उपस्थिति में ये डिटेल बनाने के बाद नाम चर्चा घर को ताला लगा दिया गया है।