फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4 arrested for committing theft in schools, Anganwadi centers and homes

स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों मे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
4 arrested for committing theft in schools, Anganwadi centers and homes
सीआईए-1 ने आईओसीएल चौक से स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों व घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने विभिन्न जगहों से चोरी की 12 वारदातें कबूलीं हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 ने इंद्रवीर पुत्र नथीराम मूल निवासी मेसी माजरा, इटावा , यूपी हाल निवासी शिव कॉलोनी, करनाल, सुभाष पुत्र अजब सिंह मूल निवासी फुलकनी, इटावा, यूपी हाल निवासी गंगाराम कॉलोनी पानीपत, पारस पुत्र बलजीत निवासी शिव कॉलोनी करनाल व मनीष पुत्र सुरेशपाल निवासी गंगा राम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए वन के प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने इनवर्टर, बैटरी, लैपटॉप, एंप्लीफायर, आठ कैमरे, एक एलईडी व 9 म्यूजिक सिस्टम चोरी करने की वारदातों में कबूलनामा किया है। आरोपी चोरी का सामान गांव मुनक निवासी हंसराज को बेचते थे। हंसराज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक दिन के रिमांड के दौरान वारदात मे प्रयुक्त ऑटो, 17 हजार 400 रुपये, एक एंप्लीफायर, 5 कैमरे, एक स्पीकर व एक माइक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed