{"_id":"5f32fb978ebc3e3cf96f67a5","slug":"38-found-corona-infected-including-deputy-civil-surgeon-panipat-news-knl40510187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सिविल सर्जन समेत 38 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सिविल सर्जन समेत 38 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले में कोरोना का कहर अब अधिक बढ़ गया है। इस माह कोरोना से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 लोगों की कोरोना अब तक जिंदगी लील चुका है। मंगलवार को एक डिप्टी सिविल सर्जन भी कोरोना का रोगी मिला हैं। इससे पहले शहरी स्वास्थ्य केंद्र का नोडल अधिकारी भी कोरोना रोगी मिल चुका है। अब तक सिविल अस्पताल के पांच डॉक्टरों समेत जिले के 24 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना के रोगी मिले चुके हैं। अब हर रोज सैंपल की संख्या की 20 प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। डॉक्टरों के अनुसार इसका बड़ा कारण सामूहिक संक्रमण है। लगभग 970 लोग सामूहिक संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। बाजारों, अस्पतालों और सड़कों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन चिंतित दिखाई नहीं दे रहा। सोमवार को भी कोरोना के 38 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 41लोगों ने कोरोना को हराया। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 1841 हो गई है। इनमें से 676 लोगों का अब भी स्वास्थ्य केंद्रों और घरों पर इलाज चल रहा है। 1138 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
यहां मिले नए कोरोना के रोगी
मंगलवार को जिला में 38 केस पॉजिटिव मिले हैं । पॉजिटिव केसो में सेक्टर 24,सेक्टर 11,मॉडल टाऊन, अंसल सिटी, विराट नगर, करतार शाह नगर, सुखदेवनगर, रिफाइनरी टाउनशिप, नांगलखेड़ी, सुरभि कॉलोनी, मुखर्जी कॉलोनी, अमरभवन चौक, टीडीआई सिटी, आदर्श नगर से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
कुल रोगी 1841 हो चुके हैं, मंगलवार को 38 नए रोगी मिले हैं- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 22627 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 20 108 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। मंगलवार को भी इनमे से 152 सैंपल भेजे गए हैं। मंगलवार को 138 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1841 केसों में 676 केस एक्टिव हो गए हैं, 1138 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 27 मौतें हो चुकी हैं।