फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   38 crores outstanding under 134-A will be released within a month

Panipat News: एक माह के अंदर जारी होंगे 134-ए के तहत बकाया 38 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
38 crores outstanding under 134-A will be released within a month
पानीपत। विद्यालय संबंधी अपनी मांगों को लेकर करीब 250 स्कूल संचालकों के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
विज्ञापन

वे मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र मान के नेतृत्व में संत कबीर निवास चंडीगढ़ पहुंचे। शिष्टमंडल का स्वागत मुख्यमंत्री ने शानदार जलपान के साथ किया। इसके बाद शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कूल संचालन में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना जिनमें से कुछ मांगों का तत्काल निवारण करने का आदेश दिया। बाकी मांगों को एक कमेटी बनाकर शीघ्र की हल करने का आश्वासन दिया। स्कूल संचालकों की कमेटी अगले सप्ताह अधिकारियों से मिलकर बाकी मांगों पर विस्तार से चर्चा करेगी ताकि उनका सही प्रकार से निवारण किया जा सके।


हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र मान ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमआईएस पोर्टल खोलने, सोसायटी के पंजीकरण व उसके नवीनीकरण पर लगने वाला विलंब शुल्क तत्काल प्रभाव से माफ करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 134-ए के तहत 113 करोड़ की राशि पूर्व में दी जा चुकी है। बाकी 38 करोड़ की राशि एक महीने के अंदर जारी कर दी जाएगी। परमिशन व स्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों की संबद्धता की विस्तार अवधि को एक साल बढ़ा दिया गया है। शेष सभी मांगों को कमेटी की रिपोर्ट के बाद शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। अगले सप्ताह कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। सभी उपस्थित सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। शिष्टमंडल में फतेहाबाद से विजय निर्मोही, ओपी बिश्नोई, परीक्षित बिश्नोई, सुधीर अरोरा, पानीपत से रामफल सैनी, सोनीपत से राजेंद्र सिंह और लवानिया, जींद से सुभाष श्योराण, विनोद हसीजा, वजीर ढांडा व वीरेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed