फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   38 corona cases came to number 619

38 नए कोरोना केस आए, 619 हुई संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
38 corona cases came to number 619
जिले में कोरोना का प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिन में कोरोना के 103 नए केस आ चुके हैं। जबकि पहले 103 केस आने में 95 दिन लगे थे। शनिवार को 73 केस मिलने के बाद रविवार को भी 38 नए मामले सामने आए हैं। इन सबको स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेट कर दिया है। अब स्वास्थ्य केंद्रों में कम जगह होने के कारण डॉक्टरों ने मरीजों को घर पर भी आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। जिले के कुल एक्टिव केस 293 हैं इनमें से 126 लोगों को घर पर आइसोलेट किया गया है। डाहर शुगर मिले में 10 श्रमिक कोरोना रोगी मिलने के बाद उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 619 हो चुकी है। रविवार को 34 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक वन में छूट मिलने के बाद अधिक बड़ा खतरा-
अनलॉक-1 में वाहनों की आवाजाही पर रोक हटने के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर उतरने से जाम की समस्या खड़ी होने लगी है। दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कस्बे के बाजारों में रोजाना वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश से जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं लाल बत्ती चौक, संजय चौक, असंध रोड, रेलवे रोड, असंध नाका पुलिस चौकी के पास भी सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अब जाम हटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के सभी बाजारों में लोगों की भीड़ जुट रही है। काफी लोग मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिले में अनलॉक प्रथम में कोरोना के 551 मामले सामने आ चुके हैं। हर जगह जुट रही लोगों की भीड़ के कारण अब सामुहिक संक्रमण का अधिक खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों की माने तो ये स्थिति आने वाले समय में और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

ये मिले नए कोरोना के रोगी
जिटिव केसों में सेक्टर 12 से 1 युवक ,मॉडल टाउन से 1 एक युवक, सेक्टर 38-39 से एक व्यक्ति , समालखा क्षेत्र से 4,सुशांत सिटी से 2,विकास नगर से एक ,सेक्टर 11 से 6 केस,हलदाना गांव से 2 केस , संजय कॉलोनी का 2, नामुंडा गांव से एक केस,बराना गांव से 1,रिसपुर गांव का 1,सेक्टर सात से 1,जेल परिसर से 1, प्रकाश नगर से 1,बरसत रोड से 2,वीवर्स कॉलोनी से 1,राजनगर से 1,शांति नगर से 4,इंसार बाजार से 1, देशराज कॉलोनी से 1,तोलिया मार्किट से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए 38 केस मिले, 34 ने कोरोना को हराया- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 14451 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 12946 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। रविवार को भी इनमे से 592 सैंपल भेजे गए हैं। रविवार को 362 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 878 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 619 केसों में 293 केस एक्टिव हो गए हैं और 316 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed