फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   37 new corona found infected

37 नए कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
37 new corona found infected
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना के प्रभाव से तीन दिन में तीन मौत हो चुकी है। जुलाई माह में आठ लोग कोरोना से हार गए। अब तक 14 लोग कोरोना संक्रमण से मर चुके हैं। वीरवार को भी कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से निजी अस्पताल का एक स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना रोगी मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सबको ट्रेस कर आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले 140 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें भी क्वारंटीन कर दिया है। अब जिले में कोरोना के कुल 1063 केस आ चुके हैं। वीरवार को जसबीर कॉलोनी और सुखदेव नगर से दो परिवारों के 7 लोग कोरोना कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन महिलाएं शामिल है। वीरवार को 50 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। पिछले तीन दिन में 145 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना से ठीक होने का प्रतिशत 98 है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 383 है जबकि 664 केस रिकवर हो गए हैं।
विज्ञापन

ये मिले नए रोगी-
वीरवार को जिला में 37 केस पॉजिटिव मिले हैं । पॉजिटिव केसों में अंसल सिटी से 1,मॉडल टाउन से 6,सुखदेव नगर से 5,सेक्टर 6 से 1,अशोक विहार से 1,जावा कॉलोनी से 1,किशनपुरा से 2,खुखराना गांव से 1,नौल्था से 1,महाजन गली इंसार चौक से 1,पुरेवाल कॉलोनी से 1,राजनगर से 2,पालेराम कॉलोनी से 1,भीमगौड़ा मंदिर के पास से 1,विकास नगर से 1,कुटानी रोड से 1,नेता जी कॉलोनी से 1, सेक्टर 11 से1,जसवीर कॉलोनी से 4,रानी महल से 1,प्रेम अस्पताल से से 1,कालीरामण पाना समालखा से 1 और शिव नगर से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

50 लोग डिस्चार्ज हुए हैं- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 18231 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 16540 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। वीरवार को भी इनमे से 308 सैंपल भेजे गए हैं। वीरवार को 287 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 634 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1063 केसों में 383 केस एक्टिव हो गए हैं, 664 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 14 मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed