पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ऑर्थोपेडिक्स देवी मूर्ति अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर विराज, मेडिसिन डॉक्टर सनी, गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर सलोनी गुप्ता ने लगभग साढ़े तीन सौ मरीजों का चेकअप किया। साथ ही बीपी, शुगर आदि के मुफ्त टेस्ट की भी सुविधा दी गई। कैंप में महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं संस्कारशाला क्लब ने अहम भूमिका निभाई। मेडिकल कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इससे पहले कैंप की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने लायन विनय गर्ग को मोमेंटो देकर सम्मानित किया एवं शॉल भेंट की। कैंप का शुभारंभ लॉयन क्लब ग्रेटर के लायन विनय गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि कैंप में जो व्यक्ति अपना चेकअप करवाएंगे, उन्हें भविष्य में ओपीडी शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। उनके साथ लॉयन संजय बत्रा, लॉयन अरविंद, लॉयन विजय गोयल और लॉयन क्लब पानीपत के लॉयन सचिन सिंगला, लॉयन नितेश मित्तल, लॉयन अशीष गुप्ता, लॉयन अतुल मित्तल, लॉयन गगन कुमार, लॉयन संजय गुगलानी कैंप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रोफेसर पीके नरूला, डॉ. जोगेश, प्रोफेसर इरा गर्ग, प्रोफेसर अश्वनी, प्रोफेसर राजेश बाला, प्रोफेसर रंजू, प्रोफेसर अंजलि, प्रोफेसर सोनल, प्रोफेसर ऋतु, प्रोफेसर सुरेंद्र, प्रोफेसर विनय भारती, प्रोफेसर स्माइली, प्रोफेसर काजल उपस्थित रहे।