फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, पड़ोसी ने तवे से पीट-पीट कर की पलंबर की हत्या

शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, पड़ोसी ने तवे से पीट-पीट कर की पलंबर की हत्या

Tue, 12 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, पड़ोसी ने तवे से पीट-पीट कर की पलंबर की हत्या
शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, पड़ोसी ने तवे से पीट-पीट कर की पलंबर की हत्या
विज्ञापन

पानीपत। अर्जुन नगर में शराब पीने के दौरान दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद इस कद्र बढ़ गया कि एक पड़ोसी शराबी ने पलंबर पड़ोसी को तवे से पीट-पीट कर गंभीर घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घायल की पत्नी ने घायल के रोने का कारण पूछा तो घायल ने पूरी वारदात के बारे में बताया। इसके बाद घायल का बड़ा बेटा उसके लिए दर्द की एक दवा लेकर आया। लेेकिन रातभर वो दर्द से कहराता रहा। जिसकी सोमवार सुबह 6 बजे मौत हो गई। सोमवार को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मृतक की पत्नी के बयान पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूरी वारदात की पूछताछ में जुट गई।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी सुदेश ने बताया कि रविवार की शाम को वो पड़ोस में ही हो रहे शादी समारोह में शामिल होने गई थी। उसका बड़ा 18 वर्षीय बेटा रवि व छोटा 10 साल का बेटा सचिन डीजे के काम पर शादी में गया हुआ था। घर पर उसका पति 49 वर्षीय दिलावर अकेला था। जोकि घर पर ही बैठकर शराब पी रहा था। जिसके साथ पड़ोसी जगदीश पुत्र कलेक्टर भी था। दोनों ही घर पर बैठ कर शराब पी रहे थे। शाम 7 बजे जब सुदेश घर वापस लौटी तो उसने देखा कि उसका पति रो रहा है। जिससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जगदीश व उसके बीच शराब पीने के दौरान आपसी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद जगदीश ने घर पर रखे तवे से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई के दौरान उसने तवे से कमर, हाथ व पैर सहित शरीर के कई अंगों पर वार किया। घायल कर वो वहां से फरार हो गया। रात 9 बजे जब घायल का बेटा रवि घर आया तो वो अपने पिता के लिए दर्द की दवा भी लेकर आया। दवा खाने के बाद उसके पिता को कुछ आराम भी आया, लेकिन वो रात भर दर्द से कहराता रहा। सोमवार सुबह साढ़े 5 बजे उसने पूरे शरीर में काफी दर्द होने की बात कही। जिसके बाद परिजन उसे असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रवाना हुए। घर से अस्पताल के रास्ते में घायल के सास काफी तेज शुरू हो गए। अस्पताल पहुंचने तक वो बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने चैकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मृतक को घर ले गए व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया व शव को सामान्य अस्पताल ले गए। जहां पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed