फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कई माह तक बाइक की किस्त ना चुकाने से परेशान दंपति ने फंदा लगा की आत्महत्या

कई माह तक बाइक की किस्त ना चुकाने से परेशान दंपति ने फंदा लगा की आत्महत्या

Fri, 28 Dec 2018 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कई माह तक बाइक की किस्त ना चुकाने से परेशान दंपति ने फंदा लगा की आत्महत्या
कई माह तक बाइक की किस्त न चुकाने से परेशान दंपती ने फंदा लगा की आत्महत्या
विज्ञापन

पानीपत। गांव जोंधन कलां में तीन माह पहले लव मैरिज करने वाले विवाहित जोड़े ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपती को फंदे से लटका देख परिजनों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस ने एफएसएल टीम को सूचना दी। साथ ही डीएसपी मुख्यालय को इसकी सूचना दी। डीएसपी के आदेश अनुसार पुलिस ने दोनों के शव फंदे से नीचे उतारे व सामान्य अस्पताल भिजवाएं। जहां दोनों के पंचनामा भरवा कर उन्हें शव गृह में रखवा दिया। फिलहाल मृतक के चाचा के बयान पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
22 वर्षीय सज्जन पुत्र रामकुमार ने करीब चार माह पहले राखी निवासी झट्टीपुर से लव मैरिज की थी। सज्जन के पिता आईटीबीपी से सेवानिर्वित हैं और वह अपने परिवार के साथ रेवाड़ी में रहते हैं। सज्जन अकेला पत्नी के साथ जोंधन कलां में ही रहता था। सज्जन के पिता ने बताया की सज्जन ने किस्तों पर एक बाइक ली थी। कई माह से बाइक की किस्त न चुका पाने से परेशान चल रहा था। सज्जन ने पैसे के लिए अपनी मां को फोन करके पैसे मंगवाए थे। सज्जन की मां ने वीरवार को ही उसके खाते में 3 हजार रुपये डलवाए थे। वह घर वालों को मरने की धमकी दे चुका था। सज्जन व उसकी पत्नी राखी ने वीरवार शाम को इसी परेशानी के चलते अपने घर के कमरे में फंदे लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

दिनभर नहीं आए बाहर, शाम को फंदे पर लटके मिले शव:
वीरवार को दंपती दिनभर अपने घर के कमरे में ही रहे। दोनों ही घर से बाहर नहीं आए। स्थानीय लोगों ने उन्हें वीरवार को एक बार भी बाहर की ओर नहीं देखा। दिनभर कमरा भीतर से बंद होने व उनके बाहर ना आने पर स्थानीय पड़ोसियों में चर्चा का विषय बना रहा। शाम 6 बजे युवक की चाची के 11 वर्षीय बेटे ने घर में कूदकर खिड़की के भीतर से झांक कर देखा। जिस दौरान उसने देखा कि दंपति फंदे से लटके हुए थे। दंपति ने पंखा उतार कर पंखे की कुंडी व गाटर की कुंडी पर रस्सी डाली। इसके बाद महिला ने पंखे लटकाने वाली कुंडी में व युवक ने गाटर वाली कुंडी में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच बिजेंद्र जागलान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को फंदे से उतारा। फिलहाल लड़के के चाचा राजबीर के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है। जल्द ही दंपति की आत्महत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
- विजय कुमार, एसआई, इसराना, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed