फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   इस नगर निगम चुनाव का छह कॉलोनियों ने किया बहिष्कार, इन कॉलोनियों में है 20 हजार वोट, चुनाव पर पड़ेगा असर

इस नगर निगम चुनाव का छह कॉलोनियों ने किया बहिष्कार, इन कॉलोनियों में है 20 हजार वोट, चुनाव पर पड़ेगा असर

Thu, 13 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
इस नगर निगम चुनाव का छह कॉलोनियों ने किया बहिष्कार, इन कॉलोनियों में है 20 हजार वोट, चुनाव पर पड़ेगा असर
इस नगर निगम चुनाव का छह कॉलोनियों ने किया बहिष्कार, इन कॉलोनियों में है 20 हजार वोट, चुनाव पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

पानीपत। इस नगर निगम चुनाव का लगभग छह कॉलोनियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इन कॉलोनियों में लोगों की लगभग 20 से 30 हजार वोट हैं, जिनसे वार्ड के प्रत्याशियों पर इसका असर पड़ सकता है। लोगों का आरोप है कि बीते पांच साल में नगर निगम कार्य करवाने में असमर्थ रहा है। जिसके बाद कॉलोनी निवासियों का नगर निगम से विश्वास उठ गया है। बाबरपुर, आजाद नगर, सैनी कॉलोनी, गुरूनानक पुरा, भारत नगर सहित अन्य कॉलोनियों ने नगर निगम चुनाव का बहिष्कार किया है। हर कॉलोनी में चार से पांच हजार से ज्यादा की वोट हैं। कॉलोनी के सभी निवासियों में नगर निगम के खिलाफ रोष है। नगर निगम के चुनाव के खिलाफ निवासियों ने पोस्टर तक लगा दिए हैं, जिसमें लिखा है कि वोट मांग कर शर्मिंदा न करे और खुद शर्मिंदा न हो। कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि बीते पांच साल में सड़क व्यवस्था, पानी व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था आदि संबंधित कोई कार्य नहीं करवाया है। उनका कहना है कि इस नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करते हुए नोटा पर अपना मतदान करेंगे।
वार्ड 26 बाबरपुर मंडी :
बाबरपुर मंडी में निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ पोस्टर लगा दिए है। मंडी निवासी रविंद्र धीमान का आरोप है कि पांच साल में पार्षद हो या फिर विधायक कोई नेता मंडी में एक बार नहीं आया है। पांच साल में मंडी में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। उनकी मांग है कि मंडी को बाबरपुर नगर निगम से निकालकर ग्रांम पंचायत में जोड़ा जाए।
विज्ञापन

वार्ड 17 आजाद नगर
आजाद नगर के निवासियों ने सफाई न होने के कारण नगर निगम चुनाव का बहिष्कार किया है। उनका आरोप है कि पांच साल में सफाई व्यवस्था का समाधान नहीं हुआ है। वार्ड के पार्षद से शिकायत करने बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया की कॉलोनी में पांच से छह हजार वोट है जो कि नोटा का बटन दबाकर अपना मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 25 सैनी कॉलोनी : कॉलोनी निवासी अनुराग का कहना है कि कॉलोनी में सीवर व लाइट व्यवस्था नहीं है। हर वक्त कॉलोनी का गंदा पानी सड़को पर बहता रहता है, सभी सड़के नालियों में दबदील हो गई है। उनका आरोप है कि पांच साल में अनेकों बार वार्ड के पार्षद से शिकायत कर चुके है, लेकिन अब कोई समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि कॉलोनी में छह हजार वोट है जो कि इस बार नगर निगम चुनाव में अपना मतदान नहीं करेंगे।
वार्ड 7 गुरूनानकपुरा :
गुरूनानकपुरा निवसियों का आरोप है कि पांच साल में कोई नेता उनकी समस्या का समाधान नहीं करा पाए है। उनका कहना है कि उनकी कॉलोनी दो वार्डों के बीच फसी हुई है, जिस वजह से कॉलोनी में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि वाडर्न 6 और 7 दोनों के पार्षदों से शिकायत पर कोई समाधान नहीं हुआ है। कॉलोनी में समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में दो हजार से ज्यादा वोट है, जो कि इस बार मतदान नहीं करेंगे।

वार्ड 6 भारत नगर
कॉलोनी निवासी कवरपाल का कहना है कि पांच साल में नगर निगम ने ऐसा कोई कार्य नहीं करवाया है, जिससे कॉलोनी के निवासी अपना वोट दे। कॉलोनी के सभी निवासियों में नगर निगम के खिलाफ रोष बना हुआ है। कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि पांच साल में नगर निगम की तरफ से कॉलोनी में कोई मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया है। उनका कहना है कि कॉलोनी में लगभग चार हजार वोट है, जो नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed