फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -सनौली रोड भीम गौड़ा चौक स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी की वारदात के बाद आंकी सुरक्षा

-सनौली रोड भीम गौड़ा चौक स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी की वारदात के बाद आंकी सुरक्षा

Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
-सनौली रोड भीम गौड़ा चौक स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी की वारदात के बाद आंकी सुरक्षा
खर्च बचाने के चक्कर में गार्ड व गनमैन हटाए, आधे एटीएम बूथ पर भी नहीं हैं सुरक्षा गार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने शहर के विभिन्न बैंकों, एटीएम व गोल्ड लोन कंपनियों की देखी सुरक्षा
फोटो-36 से 44
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बैंक और फाइनेंस कंपनी अपने खर्च बचाने के चक्कर में लोगों के पैसों और जमा धन के साथ खेल रहे हैं। अधिकतर बैंक व कंपनियों ने गनमैन को हटाकर गार्ड रखने शुरू कर दिए हैं। कई एटीएम पर तो गार्ड तक भी नहीं रखे गए। लीड बैंक आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से टल रहे हैं, जबकि पुलिस अधिकारी सुरक्षा के मापदंड अपनाने को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक लेने तक ही सिमटे हुए हैं।
इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड में सोमवार को दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर करोड़ों रुपये की कीमत का सोना व लाखों की नकदी लूट ली थी। इसमें कंपनी की तरफ से सुरक्षा की दिशा में भारी चूक सामने आई थी। अमर उजाला माई सिटी ने मंगलवार को शहर के जीटी रोड, सनौली रोड व रामलाल चौक स्थित एक दर्जन बैंकों व एटीएम पर सुरक्षा मापदंडों को देखा। टीम को इनमें से तीन कंपनी व बैंकों पर ही सुरक्षा मिली। बाकी नौ बैंकों व एटीएम पर किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिली। बैंकों व कंपनियों में उपभोक्ता अपनी मर्जी से आ जा रहे थे।
विज्ञापन


औद्योगिक नगरी होने पर हर रोज का होता है मोटा लेन-देन
पानीपत औद्योगिक नगरी है। जिले में 41 बैंक व इनकी शाखाएं हैं। इनके करीब 221 एटीएम शहर समेत जिले में हैं। यहां पर एक्सपोर्ट होने के चलते विदेशी मुद्रा का भी लेन-देन है। बैंकों से हर रोज एक हजार करोड़ रुपये का लेन-देन किया जाता है। इसके अलावा नेटबैंकिंग व दूसरे एप से भी लेन-देन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कंपनी और बैंकों ने की सुरक्षा की चौकस
आईआईएफएल में करोड़ों की लूट की जानकारी मिलते ही कई बैंक व फाइनेंस कंपनियों ने मंगलवार सुबह ही सुरक्षा चौकस कर दी। अमर उजाला माई सिटी टीम को तीन कंपनियों के ऑफिस व बैंकों पर सुरक्षाकर्मी तैनात मिले। एक कंपनी के गनमैन ने बताया कि उनको अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है। वे हर संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के बाद ही अंदर दाखिल होने दे रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा पर गनमैन तैनात मिला। भारतीय स्टेट बैंक जीटी रोड पर पहले अंदर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे। बैंक अधिकारियों ने मंगलवार को मुख्य गेट के बाहर एक कर्मी को तैनात रहने के आदेश दिए।

बैंक और कंपनी खुद कर रही हैं कॉस्ट कटिंग
एक सिक्योरिटी कंपनी के एरिया मैनेजर ने बताया कि बैंक और गोल्ड लोन कंपनी खुद कॉस्ट कटिंग करती हैं। पहले बैंक 24 घंटे गनमैन की मांग करते थे। पिछले साल ही बैंकों ने खर्च कम करते हुए गनमैन वर्किंग ऑवर में ही मांगे। अब गनमैन की जगह गार्ड की ही मांग की जाती है। कंपनी की ओर से बैंकों की मांग के अनुसार ही सुरक्षा मुहैया कराई जाती है।
---

जिले में 41 बैंकों के 221 एटीएम हैं। एटीएम सर्विसलांस पर होते हैं। मशीन के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ होने पर बैंक अधिकारियों के पास तुरंत मेसेज चला जाता है। बैंकों की सिक्योरिटी कंपनियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी होती है। फाइनेंस कंपनी एलडीएम ऑफिस के अंतर्गत नहीं आती हैं। ये रजिस्ट्रार कंपनीज से रजिस्टर्ड होते हैं।

- राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।
---------
पुलिस आईआईएफएल कंपनी के ऑफिस में लूट की वारदात को सुलझाने में लगी हुई है। बैंक अधिकारियों की कई बार बैठक लेकर क्वालिटी वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सुरक्षाकर्मी नियुक्त करने की हिदायत दी गई है। पुलिस इस वारदात के सुलझते ही बैंक अधिकारियों की दोबारा बैठक लेगा। इसके बाद भी सुरक्षा के प्रबंध न करने वाले बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश लोहान, डीएसपी सिटी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed