{"_id":"59a462824f1c1bb5018b45ea","slug":"31503945346-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन अनुयायी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन अनुयायी दबोचे
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैसले से पहले करीब एक दर्जन समर्थक दबोचे
- रोहतक जाने वाले रास्तों पर हर किलोमीटर पर एक नाका
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
डेरा प्रमुख की रोहतक की सुनारिया जेल में सजा के फैसले से पहले व इस दौरान पानीपत से करीब एक दर्जन डेरा अनुयायियों को काबू किया। इनमें से कई अनुयायी रोहतक जाने की तैयारी में थे तो कुछ का प्लान यहीं रुक कर लोगों को भड़काने का था। अकेले किला थाना ने पांच अनुयायियों को काबू किया। इसके अलावा दर्जनों अनुयायियों को हिरासत में रखा व काफी को अपने-अपने घरों में नजरबंद रखा। पुलिस ने कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस का रोहतक जाने वाले हर रास्ते पर हर किलोमीटर पर नाका रहा।
जिला पुलिस ने सोमवार सुबह ही शहर समेत जिले में रोहतक जाने वाले मुख्य रास्तों पर सुरक्षा चाक चौबंद रही। पानीपत-रोहतक रोड पर शहर में चार व अकेले थाना इसराना में तीन नाके लगाए गए। पानीपत-रोहतक हाईवे स्थित डाहर टोल पर पैरा मिलिट्री की कंपनी व पुलिस ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ तैनात रहे। इस दौरान टोल पार करने वाले हर वाहन की बारीकी से तलाशी ली और प्रत्येक वाहन चालक का नाम दर्जकर ही निकलने दिया। किसी भी सवारी बस, जीप, ऑटो या अन्य वाहनों को टोल पार नहीं जाने दिया गया।
किला थाना पुलिस ने पांच डेरा अनुयायियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार देवा निवासी दलबीर नगर, मोनू निवासी हरिसिंह कॉलोनी व किरणपाल निवासी हरिसिंह कॉलोनी समेत पांच को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं तहसील कैंप चौकी पुलिस ने सतीश निवासी प्रकाश नगर को काबू किया। इसके अलावा 11 अन्य लोगों को हिरासत में लिया। इसराना थाना पुलिस ने तीन को काबू किया है।
विज्ञापन
लोगों को भड़काने के आरोप में दो डेरा अनुयायी काबू
सनौली (ब्यूरो)। साध्वी यौन शौषण मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को दोषी ठहराए जाने के बाद उनके अनुयायियों द्वारा भड़काऊ भाषण देने व अन्य गतिविधियों में पाए जाने के जुर्म में अनुयायियों पर पुलिस ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को सनौली थाना पुलिस ने गांव सनौली खुर्द के डेरा अनुयायी त्रिलोकी व महेंद्र को काबू किया और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने साफ कहा कि बाबा के बाद अब उनके अनुयायियों की बारी है। जिसने आम जनता को सरकार और कोर्ट के फैसले के खिलाफ भड़काया है।
लगातार आ रहा था फोन बिजी, गिरफ्तार
थर्मल (ब्यूरो)। गांव सौदापुर से एक डेरा समर्थक धनसिंह को थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसको कोर्ट पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पंचकूला में डेरा मुखी की पेशी के दौरान ही धन सिंह का मोबाइल खुफिया विभाग की नजरों में था। उसका फोन उसी दिन से लगातार बिजी आ रहा था। सीआईए व थाना पुलिस ने आरोपी धन सिंह के बारे में कई बार दबिश दी, लेकिन वह एक बार भी अपने घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि धन सिंह डेरा के कुछ अनुयायियों के साथ लगातार संपर्क में था। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार व असंध नाका चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने सोमवार सुगह ही धन सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर कोर्ट में पेश की। जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मॉडल टाउन थाना पुलिस ने असंध रोड दत्ता कॉलोनी मोड़ से कई लोगों को एक जगह से काबू किया। पुलिस ने इन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।