{"_id":"594006c44f1c1bfe0a8b459d","slug":"31497368260-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर 15 जून को करेंगे डीसी कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर 15 जून को करेंगे डीसी कार्यालय का घेराव
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ गरजे मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। स्पीनिंग मिल में कार्यरत श्रमिकों ने हाली पार्क में इकट्ठे होकर मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूरों ने कहा कि 15 जून को अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे।
टैक्सटाइल प्रधान नानक चंद ने कहा कि सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन तो लागू कर दिया, लेकिन वह अभी तक कागजों तक ही सीमित है और इस संबंध में किसी अधिकारी को कोई मांग पत्र नहीं देंगे। 15 जून को डीसी कार्यालय का घेराव कर न्यूनतम वेतन लागू करवाने की मांग करेंगे। प्रदेश कार्यालय मंत्री भारतीय मजदूर संघ धर्म नरेश ने कहा कि फैक्ट्री मालिक मजदूरों से आठ की बजाय 12 घंटे काम ले रहे हैं और आठ घंटे के ही पैसे दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी सब जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। सरकार व प्रशासन से मांग है कि श्रमिकों की उचित मांगों पर ध्यान दें और न्यूनतम वेतन लागू करवाएं। सभी श्रमिकों का खाता बैंक में खुलवाए और बैंक द्वारा ही श्रमिकों का वेतन की अदायगी की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक श्रमिकों की मांगे नहीं मानी जाती, तब तक भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के साथ है और उनकी मांगों को लागू करवाने में हर संभव कोशिश करेगा। इस मौके पर रामप्रकाश, विजय कुमार, ओमप्रकाश, रोहताश, जोगिंद्र समेत भारी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।