फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   300 poles and 100 trees were broken by the strong storm, four were injured when a tin shed collapsed.

Panipat News: तेज आंधी से 300 खंभे और 100 पेड़ टूटे, टीन शेड गिरने से चार घायल

Tue, 05 May 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 05 May 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
300 poles and 100 trees were broken by the strong storm, four were injured when a tin shed collapsed.
पानीपत। जिले में रविवार को आई तेज आंधी के कारण बिजली के करीब 300 खंभे और 20 ट्रांसफार्मर गिर गए। इसके अलावा 100 पेड़ टूट गए। वहीं शिवनगर स्थित एक धागा फैक्टरी क्वार्टर के टीन शेड के नीचे दबने से चार लोग घायल हो गए। बिजली निगम की टीम ने सोमवार को खंभों की मरम्मत कर दोपहर बाद तक शहर व गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु की। खेतों में छह-सात लाइन अब भी बाधित हैं। वहीं मंडियों में करीब एक लाख मीट्रिक टन गेहूं भीग गया। कई जगह दो-तीन बार गेहूं भीगने से किसानों और आढ़तियों को दाना काला पड़ने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इस दाैरान बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिरने से शहर समेत पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। सोमवार तड़के फिर से बारिश व तेज आंधी शुरू हाे गई और थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के शिवनगर में धागा फैक्टरी की दीवार और टीन शेड गिरने से फैक्टरी में सो रहे चार श्रमिक जख्मी हो गए। कृष्णपुरा चौकी के प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि शिवनगर में विशाल की धागा फैक्टरी के टीन शेड के नीचे सो रहे चार श्रमिक जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनको प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। जिले की मंडियों में 346383 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 311589 मीट्रिक टन की खरीद की है। एजेंसियों ने 245198 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। रविवार देर रात और सोमवार तड़के तेज बारिश के चलते मंडियों में पड़ा करीब लाख मीट्रिक टन गेहूं भीग गया। ऐसे में आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed