फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   300 dye factories remain locked due to lack of canal water

Panipat News: नहर का पानी नहीं मिलने से 300 डाई कारखानों पर लटका ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
300 dye factories remain locked due to lack of canal water
औद्योगिक सेक्टर का सूखा पड़ा रजवाहा। संवाद
पानीपत। पहले गैस और अब पानी की किल्लत टेक्सटाइल उद्योग पर भारी पड़ गई है। पश्चिमी यमुना लिंक नहर का पानी निर्माण कार्य के कारण बंद करने से करीब 300 डाई हाउस बंद हो गए हैं। इनको ट्यूबवेल का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। नहरी पानी मिलने में अभी एक सप्ताह का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा की अगुवाई में डाई उद्यमी सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिले हैं। टेक्सटाइल उद्योग की रीढ़ डाई हाउस हैं। सरकार ने 2002 में सेक्टर-29-पार्ट-टू डाई हाउस के लिए तैयार किया। इसमें करीब 600 डाई हाउस हैं।
विज्ञापन

डाई हाउस में पानी सिंचाई विभाग की ओर से पश्चिमी यमुना लिंक नहर से दिया जाता है। इस नहर का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले सप्ताह नहर का पानी मूनक से बंद कर दिया गया। इसका पानी दिल्ली पैरलल नहर में डायवर्ट किया गया है। ऐसे में डाई हाउस को पानी मिलना बंद हो गया। डाई हाउस पानी न मिलने से धीरे-धीरे बंद हो गए। अब करीब 300 डाई हाउस बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत डायर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान भीम राणा ने बताया कि डाई हाउस पानीपत के उद्योग के चेन की पहली कड़ी है। यहां कच्चा माल रंगाई होने के बाद उद्योग तक पहुंचता है। इसके बाद ही आगे का कार्य शुरू होता है।

शोधित पानी की उठा चुके हैं मांग : डायर्स एसोसिएशन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शोधित पानी लेने की मांग कई बार कर चुके हैं। वे स्थानीय अधिकारियों के साथ सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री तक अपनी मांग रख चुके हैं। उनको शोधित पानी अब तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में डाइंग उद्यमियों को पहले से मंजूरीशुदा अपने ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ता है। अब नए ट्यूबवेल लगाने की भी मंजूरी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed