फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 thousand bags made from waste plastic, distributing it to people

वेस्ट प्लास्टिक से बनाए 30 हजार थैले, लोगों को बांट रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
30 thousand bags made from waste plastic, distributing it to people
पानीपत। प्रतिष्ठा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्लास्टिक की बोतल के बनाए गए बैग की पहल ? - फोटो : Panipat
पानीपत। प्रतिष्ठा फाउंडेशन ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभियान चलाया है। वेस्ट प्लास्टिक को रिसाइकिल कर 30 हजार थैले बनाए गए हैं, जिन्हें लोगों को बांटा जा रहा है। प्लास्टिक वेस्ट के दोबारा प्रयोग को सफल बनाने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

अपनी पहल के तहत फाउंडेशन प्लास्टिक की बोतलों के साथ ही अन्य वेस्ट प्लास्टिक इकट्ठा करता है। फिर इसे साफ कर रिसाइकिल किया जाता है। इससे कच्चा माल तैयार होता है, जिससे थैले बनाए जा रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि प्लास्टिक को इस्तेमाल के बाद फेंके नहीं बल्कि उन्हें दें, जिससे उसका दोबारा इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

सबसे पहले कचरा एकत्रित करने का अभियान किया शुरू
प्रतिष्ठा फाउंडेशन ने सबसे पहले कचरा एकत्रित करने का अभियान शुरू किया। इसके बाद प्लास्टिक को अलग करके यूनिट में भेजा गया। इस प्लास्टिक से धागा बनाया गया और इसी धागे से कपड़े जैसा मैटेरियल तैयार किया गया। जिससे थैला बनाया गया। प्लास्टिक का कचरा कम करने की दिशा में यह पहल की गई है। स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है और इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक थैले की लागत आती है 150 रुपये
अभी तक 30 हजार थैले वितरित किए जा चुके हैं। एक थैले की लागत 150 रुपये आती है। शहर में प्लास्टिक से थैले बनाने की दो यूनिट हैं, जहां से थैले तैयार कराए जा रहे हैं। रोजाना 200 थैले बनवाए जाते हैं। थैले की यूनिट लगाने में सब्सिडी मिले तो इसी लागत कम की जा सकती है। समाजसेवी सुरेश तायल की यूनिट में थैले बनवाए जा रहे हैं। - डॉ. कुंजल, संस्थापक, प्रतिष्ठा फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed