फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2nd place for Panipat in Inter Zone Kabaddi

इंटर जोन कबड्डी में पानीपत को दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
2nd place for Panipat in Inter Zone Kabaddi
पानीपत। आर्य महाविद्यालय के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को इंटरजोन यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में खालसा कॉलेज यमुनानगर की टीम अव्वल रही। अलग-अलग जोन में पानीपत की टीम का यमुनानगर, अंबाला और कैथल की टीम के साथ मुकाबला हुआ। पानीपत ने दो मुकाबले जीते तो लेकिन अंकों में कम रह जाने की वजह से पहले स्थान से चूक गई और दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सभी टीमों के बीच तीन-तीन मुकाबले हुए। खालसा कॉलेज यमुनानगर, एसडी कॉलेज पानीपत और आरकेएसडी कॉलेज कैथल अपने तीन मुकाबलों में से दो जीते। खालसा कॉलेज यमुनानगर ने दो मैच में सबसे ज्यादा स्कोर किया और प्रथम रही। दूसरे नंबर पर एसडी कॉलेज, पानीपत की टीम रही और तीसरे नंबर पर आरकेएसडी कॉलेज, कैथल की टीम रही। मंगलवार को खालसा कॉलेज यमुनानगर ने 52-31 की बढ़त के साथ आरकेएसडी कॉलेज, कैथल को हराया।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज, पानीपत ने 55-38 की बढ़त के साथ एसए जैन अंबाला को हराया। खालसा कॉलेज यमुनानगर ने 55-37 की बढ़त के साथ एसए जैन अंबाला को हराकर जीत हासिल की। इसके बाद बुधवार को आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने 41-40 की बढ़त के साथ एसडी कॉलेज पानीपत को हराया। एसडी कॉलेज पानीपत ने 49-46 की बढ़त के साथ खालसा कॉलेज को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी खेलों में रुचि ले रही है। देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने पानीपत के रहने वाले ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा का उदाहरण देकर युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित किया। टूर्नामेंट के दौरान प्राध्यापिका मामनी सैनी, कोच राजेश टूर्ण, राजेंद्र देशवाल, सचिन अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed