फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   27 trains including Unchahar Express arrived late.

Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 27 ट्रेनें देरी से आईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
27 trains including Unchahar Express arrived late.
पानीपत। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेशन पर कई-कई घंटों की देरी से ट्रेनें आ रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का कीमती समय खराब हो रहा है। बुधवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत 26 ट्रेनें देरी से आईं। ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा पांच घंटे और गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5.06 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे, मालवा सुपरफास्ट चार घंटे और हीराकुंड एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 2.8 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1.40 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू 2.05 घंटे, कालका शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा और शान ए पंजाब पौने घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस पौना घंटा, जम्मूतवी एक्सप्रेस ढाई घंटे और झेलम एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से आई, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed