फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   260 students took a pledge to abstain from drugs.

Panipat News: 260 विद्यार्थियों ने ली नशा न करने की शपथ

Fri, 30 Oct 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 30 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
260 students took a pledge to abstain from drugs.
महर्षि कश्यप बहुतकनीकी जाटल में जागरूकता कार्यक्रम में उप​स्थित विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान - फोटो : Archive
थर्मल। जाटल गांव स्थित महर्षि कश्यप बहुतकनीकी संस्थान में वीरवार को नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य राजीव नरवाल की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में 260 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशा न करने की शपथ ली।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और उज्ज्वल भविष्य को तबाह कर देता है। डॉ. वर्मा ने प्रेरक अंदाज में कहा कि यदि नशा होता अच्छा, तो मां कहती खा ले मेरे बच्चा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा, योग, साइकिल चलाने और रचनात्मक गतिविधियों को जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा करने वाले व्यक्ति से तिरस्कार करने के बजाय उसे इलाज और पुनर्वास के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही नशे से जुड़ी सूचना या सहायता के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 और ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 जारी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed