फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   25 lakh looted from JJP's state secretary's house

Panipat News: जजपा के प्रदेश सचिव के घर से 25 लाख की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
25 lakh looted from JJP's state secretary's house
पानीपत। जजपा के प्रदेश सचिव बलजीत टूर्ण के सेक्टर 18 स्थित मकान पर मंगलवार देर रात लूट की बड़ी वारदात हुई। बदमाशों ने उनकी पत्नी के सिर में बोतल मार कर घर से करीब 25.50 लाख रुपये लूट लिया। उस समय जजपा नेता की पत्नी घर पर अकेली थीं। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस देर रात तक मुकदमा दर्ज करने में जुटी थी।
विज्ञापन

जजपा के प्रदेश सचिव बलजीत टूर्ण ने बताया कि मंगलवार को समालखा स्थित अपने पेट्रोल पंप पर गए थे। उनकी पत्नी रेखा घर पर अकेली थीं। रात करीब 9:30 बजे तहसील कैंप निवासी पिंकू हेलमेट पहनकर घर आया ताकि उसे कोई पहचान न ले। उसने मकान का गेट खुलवाया। पिंकू बिजली मैकेनिक है। उनके घर की बिजली खराब होने पर वह आता था। उनकी पत्नी ने विश्वास कर दरवाजा खोल दिया। रिंकू ने आते ही पत्नी के सिर में बोतल मारी और घर में रखे 25.50 लाख रुपये लूटकर भाग गया। रेखा ने शोर मचाया तब तक आरोपी फरार हो चुका था। उसने फोन पर इसकी सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बलजीत ने वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने देर रात को डीसी को फोन किया। इसके बाद डीएसपी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान से सीसीटीवी के फुटेज व अन्य सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलजीत का बिल्डिंग मैटीरियल और प्रॉपर्टी का काम है। उनके आठ पेट्रोल पंप बताए जा रहे हैं। उनके दोनों बेटे सूरज और चांद करनाल के घरौंडा में निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल पर कार्य की प्रगति देखने गए थे। बलजीत लंबे समय से चौटाला परिवार से जुड़े रहे हैं। इनेलो के जजपा से अलग होने के बाद वे जजपा में शामिल हो गए थे। उनके पास इस समय प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पानीपत में आते हैं तो बलजीत के पास जरूर जाते हैं। हाई प्रोफाइल लूट की घटना के बाद पुलिस के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बदमाशों ने महिला के सिर पर बोतल से वार किया, जिससे वह जख्मी होकर गिर गई थी। बदमाश एक से अधिक बताए जा रहे हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाश परिचित भी हो सकते हैं।

- सुरेश कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed